Search KhabarFast

Press ESC to close

MP के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से हड़कंप, 9 लोगों की मौत, 22 लोगों की बचाई गई जान

MP के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से हड़कंप, 9 लोगों की मौत, 22 लोगों की बचाई गई जान

Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बांध पर एक क्रूज जहाज के पलटने के बाद अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 22 लोगों को बचा लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस इस घटना की जांज में जुट गई। बरगी बांध पर खोज और बचाव अभियान जारी है।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बरगी डेम में क्रूज पलटने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही राकेश सिंह डुमना एयरपोर्ट से सीधे मौके पर पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। राकेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Also read: MP Road Accident: मजदूरों से भरा हुआ पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 15 मजदूरों की मौत की पुष्टि

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि बचाव अभियान लगातार चल रहा है, हालात खराब थे। कल बारिश हो रही थी, अंधेरा था और पानी बहुत गहरा था, इसलिए बचाव अभियान पूरा नहीं हो सका था। NDRF की टीम भी आ गई है, आर्मी की कुछ टीमें भी आ गई हैं जो ऐसे मामलों में माहिर हैं। अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं। 22 जीवित लोगों को बचाया गया है। हालात बहुत मुश्किल हैं, चुनौतियां हैं, इसलिए सिर्फ़ एक्सपर्ट टीमें ही बचाव कर पा रही हैं।

लोक निर्माण मंत्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। राकेश सिंह ने बताया कि क्रूज में 29 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। शेष  की तलाश का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

करोड़ों के लिए रिश्तों का खून, लालच में आकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

करोड़पति बनने की चाह में एक पत्नी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। ₹1.20 करोड़ की बीमा राशि पाने के लालच में उसने अपने ही पति की मौत की साजिश रच डाली।

Uttarakhand News: चमोली में 10 हजार के लिए शख्स की हत्या, पुलिस ने किया चौंका देने वाला खुलासा

Chamoli Crime News: कुछ दिनों पहले अलकनंदा नदी में बहकर आये सूरज पुरोहित की हत्या के आरोपी नरेंद्र तोपाल को चमोली पुलिस ने घटना में शामिल एक कार सहित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी चमोली ने घटमा का खुलासा करते हुए बताया कि नरेंद्र तोपाल ने सूरज से दस हजार रुपये उधार लिए थे। जिस वजह से नरेन्द्र तोपाल ने उसकी हत्या कर दी, घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को आईजी गढ़वाल ने पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है । मृतक सूरज पुरोहित चमोली जिले के बमोथ गांव का रहने वाला था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast