Haryana News: हरियाणा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पत्नी की लालच ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। दरअसल, करोड़पति बनने की चाहत में एक पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पत्नी का सिर्फ एक ही मकसद था पति के नाम पर कराई गई ₹1.20 करोड़ की जीवन बीमा राशि को हड़पना।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, यह मामला चरखी दादरी की एमसी कॉलोनी का है। यहां की निवासी महिला ने अपने पति प्रदीप को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। महिला ने पूरी प्लानिंग के साथ इस घटना को अंजांम दिया, जिसमें उसका प्रेमी मुकेश भी शामिल था। दोनों ने मिलकर प्रदीप की कराई गई जीवन बीमा राशि को हथयाने के लिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
बताया जा रहा है कि अन्नू ने इस साल फरवरी और अप्रैल में पति प्रदीप के नाम पर 60-60 लाख रुपये की दो अलग-अलग जीवन बीमा पॉलिसियां कराईं। खास बात यह थी कि दोनों पॉलिसियों में वह खुद नॉमिनी थी। जिसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ 19 अप्रैल की रात तिवाला गांव के पास सड़क पर स्कूटी सवार प्रदीप को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई। इसे शुरुआत में सड़क हादसा बताकर छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
Also read: HARYANA NEWS: पानीपत में विकास को रफ्तार देने का मनोहर लाल ने लिया संकल्प, 1 साल में पूरे होंगे अधूरे काम
मृतक की बहन को हुआ शक
घटना की जानकारी मिलते ही प्रदीप की बहन सोनू को शक हुआ क्योंकि स्कूटी को मामूली नुकसान हुआ था, जबकि प्रदीप को गंभीर चोटें आई थीं। जिसके बाद बहन की शिकायत पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। और आऱिरकार मोबाइल कॉल डिटेल्स, वित्तीय लेन-देन और तकनीकी सबूतों से पूरा राज खुल गया।
सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी मुकेश समेत जसबीर उर्फ मोंटी, रवि सांगवान और अक्षय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को अन्नू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके कब्जे से आईफोन-13 और संबंधित सिम कार्ड बरामद किए गए।