Search KhabarFast

Press ESC to close

ट्रंप ने फिर दोहराया सीजफायर का राग, कहा-भारत-पाक जंग मैंने रोकी, खुद को बताया हीरो

ट्रंप ने फिर दोहराया सीजफायर का राग, कहा-भारत-पाक जंग मैंने रोकी, खुद को बताया हीरो

Trump statement on India-Pakistan: भारत के पाकिस्तान खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को करीब 1 साल होने जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सीजफायर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने आठ लड़ाइयां खत्म कीं। लगभग हर मामले में, उन्होंने मुझे थैंक यू लेटर भेजे और नोबेल कमेटी को लेटर भेजे। भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव को मैंने रुकवाया। इस मामले में  पाकिस्तान के पीएम ने कहा, मैंने 30 से 50 मिलियन जानें बचाईं। लेकिन यह इससे ज़्यादा भी हो सकता था। दो न्यूक्लियर देश एक-दूसरे से भिड़ रहे थे। 11 हवाई जहाज मार गिराए गए। मैंने इसे टैरिफ लगाकर हल किया। मैंने कहा, अगर तुम लड़ते रहे तो मैं तुमसे टैरिफ चार्ज करूंगा।

ईरान के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "मिलिट्री ऑपरेशन के बावजूद मैं इसे जंग नहीं कहता। ईरान डील करने के लिए मरा जा रहा है। उनकी नेवी चली गई है, उनकी एयर फ़ोर्स चली गई है, और हर तरह का इक्विपमेंट लगभग खत्म हो गया है। उनकी ड्रोन फ़ैक्ट्रियां लगभग 82% बंद हो गई हैं। वे डील करना चाहते हैं। हमने उनकी वह न्यूक्लियर कैपेसिटी खत्म कर दी और इसलिए उन्हें न्यूक्लियर बम नहीं मिला। ट्रंप ने कहा कि वे युद्ध नहीं बल्कि शांति चाहते हैं।

Also read: India-NZ FTA: 100% फ्री ड्यूटी, वाइन-कीवी होगी सस्‍ती...भारत-न्‍यूजीलैंड डील से निवेश और एक्सपोर्ट को मिलेगी नई रफ्तार

उनकी अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'उन्होंने 42,000 लोगों को मार डाला। मैं उस देश को एक खास तरीके से बचाने की कोशिश कर रहा हूं। यह एक कठोर समूह है, लेकिन हमने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया है। उनकी अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है, इसलिए देखते हैं कि वे कितने समय तक टिक पाते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता का अंतिम चरण, कांग्रेस ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को अमेरिका के साथ घटते व्यापार अधिशेष और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।

जानलेवा इबोला वायरस से कांगो में हाहाकार, 24 घंटे में दर्ज हुए 72 नए केस, मौत का आंकड़ा 181 पहुंचा

कांगो में घातक वायरस Ebola का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 72 नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। अब तक इस बीमारी से 181 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

US-Iran Peace Deal: महीनों की तनातनी खत्म...US Iran डील पर लगी मुहर, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ समझौता

महीनों से जारी तनाव और संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इस डील को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। समझौते में कई अहम शर्तें शामिल हैं, जो दोनों देशों के भविष्य के संबंधों और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करेंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast