Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: बद्रीनाथ धाम में दर्दनाक हादसा, तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत

Uttarakhand News: बद्रीनाथ धाम में दर्दनाक हादसा, तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तप्त कुंड में स्नान करने के दौरान चक्कर आने से दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत हो गई। दोनों महिलाएं राजस्थान की रहने वाली बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस हादसे की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। दोनों महिलाएं बद्रीनाथ धाम स्थित तप्त कुंड में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से दोनों कुंड के पास बेहोश होकर गिर गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और मंदिर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों महिलाओं को बचाने का प्रयास किया और उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत गंभीर थी। अधिक उम्र होने के कारण दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 63 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी मदन और 71 वर्षीय रामू देवी पत्नी अमर के रूप में हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ने और चक्कर आने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: घरौंडा में सुबह-सुबह सनसनीखेज वारदात, दुकानदार की बेरहमी से हत्या

Haryana News: हरियाणा के घरौंडा शहर में एक दुकानदार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे दुकान की सफाई कर रहे दुकानदार तेजवीर पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपी ने तेजवीर के सिर पर कई बार रॉड से वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Haryana News: 2 करोड़ की फिरौती, फिर ऑफिस पर फायरिंग... सोनीपत में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। नेशनल हाईवे-334बी पर गांव हरसाना के पास स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने मौके से काबू कर खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast