Maharashtra News: महाराष्ट्र के भंडारा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक और पिकअप वैन की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।
यह दुर्घटना नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंपलगांव सड़क के पास भाऊ ढाबा के नजदीक हुई। जहां एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सकोली उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।
8 लोगों की दर्दनाक मौत
भंडारा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया, "नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए जिन्हें सकोली उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।