Search KhabarFast

Press ESC to close

Maharashtra News: नांदेड़ में ट्रक और मैजिक ऑटो की जोरदार टक्कर, 7 की मौत, 7 गंभीर घायल

Maharashtra News: नांदेड़ में ट्रक और मैजिक ऑटो की जोरदार टक्कर, 7 की मौत, 7 गंभीर घायल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक और मैजिक ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को इलाज के पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई।  

यह हादसा आज शाम नांदेड़-भोकर रोड पर वाकद गांव के पास हुआ। घायलों को इलाज के लिए भोकर और नांदेड़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव अभियान चल रहा है और पुलिस ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए मौके पर पहुंच गई है।

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

हादसे पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। साथ ही पीएम मोदी ने मुआवजे का भी ऐलान किया है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को ट्वीट करते हुए लिखा कि  राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरसी) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।"

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BRICS समिट से पहले हाई सिक्योरिटी जोन बनी दिल्ली, 15,000 पुलिस कर्मी और पैरामिलिट्री की 200 कंपनियां तैनात; VVIP रूट्स पर विशेष निगरानी

BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आज 11 सितंबर से 18वें ब्रिक्स समिट का आयोजन हो रहा है। जो 13 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हजारों की संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

IMF ने भारत के ताजा GDP आंकड़ों पर लगाई मुहर, 7.8% ग्रोथ को लेकर कहा - उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन ...

IMF on India's GDP Growth: वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8 प्रतिशत रही, जिस पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का सकारात्मक रुख सामने आया है। IMF ने कहा है कि ऊर्जा की कीमतों में आए झटके के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था ने मजबूती दिखाई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast