Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: दुपट्टे के टुकड़े से बांधी थी राखी, अब अहमदाबाद से CM धामी के लिए आई भावुक चिट्ठी

Uttarakhand News: दुपट्टे के टुकड़े से बांधी थी राखी, अब अहमदाबाद से CM धामी के लिए आई भावुक चिट्ठी

Uttarakhand News: रक्षाबंधन के अवसर पर अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भेजी है। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री को एक भावुक पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने पिछले वर्ष धराली में आई आपदा के दौरान मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया है।

धनगौरी ने बताया कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन के समय वह उत्तराखंड आई थीं। इसी दौरान धराली में आई बाढ़ में वह फंस गई थीं। मुख्यमंत्री धामी जब आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे और वहां फंसे लोगों से मिले, तब उन्हें भी मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिला। धनगौरी ने बताया कि उस समय रक्षाबंधन करीब था। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा था कि अगर उनके पास राखी हो तो वह उन्हें राखी बांध सकती हैं। उस समय उनके पास राखी नहीं थी। उन्होंने अपने दुपट्टे का एक छोटा सा टुकड़ा फाड़कर उसे ही राखी मानकर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांध दिया।

धनगौरी ने अपने पत्र में लिखा कि उसी दिन उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को अपना धर्म भाई मान लिया था। उनके लिए वह मुलाकात आज भी बहुत खास है और उस पल को वह कभी नहीं भूल सकतीं। उन्होंने कहा कि धराली की उस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने वहां फंसे लोगों का हौसला बढ़ाया और उन्हें भरोसा दिया। धनगौरी ने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह श्रीकृष्ण द्रौपदी की मदद के लिए आगे आए थे, उसी तरह मुख्यमंत्री भी उस कठिन समय में उनके लिए सहारा बने।

धनगौरी ने कहा कि इस वर्ष वह अहमदाबाद में हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी भेजना वह नहीं भूल सकतीं। इसी भाव के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के लिए राखी भेजी है। पत्र के अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की और कहा कि वह इसी तरह उत्तराखंड और प्रदेश की जनता की सेवा करते रहें। धराली की आपदा के दौरान दुपट्टे के टुकड़े से शुरू हुआ यह भाई-बहन का रिश्ता आज भी धनगौरी के लिए उतना ही खास है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील, दस्तावेज न दिखाने पर प्रशासन की कार्रवाई

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में लागू नई व्यवस्था के तहत प्रशासन ने बिना आवश्यक मान्यता एवं दस्तावेजों के संचालित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर परगना क्षेत्र में चार मदरसों को सील किया गया है।

Uttar Pradesh News:विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी का बड़ा दांव, 75 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी ने बड़ा दांव चला है। योगी सरकार बड़े स्तर पर भर्तियां निकालने वाली है। राज्य में करीब 70 हजार से अधिक भर्तियां निकालने की तैयारी हो रही है। भर्तियों के विज्ञापन जल्द जारी किए जा सकते हैं। सीएम योगी ने कहा था कि 4 महीनों में एक लाख से ज्यादा युवाओं

राम मंदिर ट्रस्ट का कौन होगा पहला CEO, रेस में ये खास 4 नाम; बैठक में होगा बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बुधवार को अपना पहला CEO मिल सकता है। ट्रस्ट की अहम बैठक आज दोपहर 3 बजे मणिराम दास छावनी में होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast