
Rampur Crime: कहते हैं नशा इंसान का सर्वनाश कर डालता है। ऐसा ही कुछ जनपद रामपुर में भी देखने को मिला है जब शराब के पैसे मांगने पर न देने के चलते नशेड़ी बेटे ने अपनी मां का ही कत्ल कर डाला है। बेटे द्वारा मां के कत्ल की घटना ने एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार कर डाला है। फिलहाल पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी कातिल बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के मुताबिक शाहाबाद थाना क्षेत्र में एक बेटे ने शराब के पैसे ना देने पर अपनी मां को ईंट मारकर घायल कर दिया था इसके बाद उनके उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट मृतक की बेटी की ओर से आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अभियुक्त राजू भारती को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment