Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: ‘नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है’ ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

Delhi News: ‘नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है’ ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

Delhi News: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा, "प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी हुई थी। किसी न किसी कारण से नरेंद्र मोदी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया। नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है। नरेंद्र मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है। हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है ये देश की जनता को सोचना है। अमेरिका में अडानी पर एक केस है। वो अडानी को नहीं नरेंद्र मोदी के वित्तीय ढांचे को टारगेट कर रहा है। एपस्टीन फाइल्स में अभी और माल है जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।

लोकसभा में नेता राहुल गांधी ने कहा, "राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत ही ज़रूरी मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। पाकिस्तानियों, चीनियों और हमारे बीच संबंध। इस लेख में एक बहुत ही ज़रूरी बात है जिसे मैंने वेरिफाई किया है। इसमें PM के रिएक्शन के बारे में बताया गया है। हमारे राष्ट्रपति का भाषण उस रास्ते के बारे में था जो भारत को अपनाना है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के मंच पर, अंतरराष्ट्रीय मामलों में मुख्य मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच टकराव है। यह हमारे राष्ट्रपति के भाषण का मुख्य हिस्सा है। मैं बस इतना कह रहा हूं कि मुझे चीन और भारत के बीच क्या हुआ और हमारे PM ने इस पर कैसे रिएक्शन दिया, इस बारे में बयान देने दें। मुझे क्यों रोका जा रहा है?BJP सांसदों ने राहुल गांधी के इस मुद्दे पर बोलने पर आपत्ति जताई।

मुझे बोलने दिया जाए- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इस दौरान कहा, 'मैं सीधा जिक्र नहीं करूंगा। मुझे बोलने दिया जाए। मैं विपक्ष का नेता हूं, मुझे बोलने के लिए किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। मैंने राष्‍ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, दूसरी लिस्ट में 31 नामों पर लगाई मुहर

PunjabElection2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें 31 नामों का ऐलान किया गया है। दिल्ली में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगी।इससे पहले AAP अपनी पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है' राहुल गांधी का सनसनीखेज करने वाला दावा

Rahul Gandhi Huge Allegations:कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे सभी आरोपों के सबूत मेरे फोन में है, जिसे प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं।

10 साल का हुआ नोटबंदी वाला 'खजांची', अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप; 2047 को लेकर दी चुनौती

Akhilesh Yadav on Notebandi anniversary: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज 11 नवंबर 2026 बुधवार को 2016 की नोटबंदी पर अपना 'खजांची' वाला तंज कसते हुए इसे दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार कांड बताया। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कैश का सर्कुलेशन बढ़ गया और नोटबंदी से MSMEs को नुकसान हुआ। उन्होंने सरकार को 1947 में आर्थिक हालात और 2047 में क्या होंगे, इस पर बहस करने का चैलेंज भी दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast