Search KhabarFast

Press ESC to close

इस खिलाड़ी ने 20 साल पहले खेला था हॉकी विश्व कप, अब टी20 World Cup में मचाएगा धमाल

इस खिलाड़ी ने 20 साल पहले खेला था हॉकी विश्व कप, अब टी20 World Cup में मचाएगा धमाल

Players Takes Part In T20 World Cup: टी20 विश्व कप का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार 20 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेने जा रही है। वहीं, इटली पहली बार टी20 विश्व कप खेलने जा रहा है। इटली को ग्रुप सी में रखा गया है। जहां उसका सामना नेपाल, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों से होगा।

इटली का पहला मुकाबला 9 फरवरी को स्कॉटलैंड से होगा। टीम अपने पहले विश्व कप मैच में शानदार शुरुआत करना चाहेगी लेकिन, इस बीच इटली के कप्तान वेन मैडसेन चर्चा में बने हुए हैं।

क्यों हो रही वेन मैडसेन की चर्चा

वेन मेडसेन की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि, वह दो अलग-अलग खेलों में वर्ल्ड कप में दो देशों की अगुवाई करने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बनने जा रहे हैं। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई टी20 विश्व कप में भाग लेने जा रहा हो, जबकि वह पहले दूसरे खेलों के विश्व कप खेल चुका हो। हालांकि, हॉकि विश्व कप खेलने से पहले ही मैडसेन 2004 में क्वाजुलू-नटाल के लिए फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए-क्रिकेट में खेल चुके थे।

कौन हैं मैडसेन 

दरअसल, साउथ अफ्रीका में जन्मे वेन मैडसेन टी20विश्व कप में इटली की कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पहले मैडसेन साल 2006 के हॉकी विश्व कप खेले था, तब वह 22 साल के थे। हालांकि, वह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका के लिए निराशाजनक रहा। साउथ अफ्रीका से निराशा हाथ लगने के बाद मैडसेन ने जुलाई 2023 में इटली के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। अब तक वह 7 टी20 खेल चुके हैं। जिसमें 205 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket News: संजू सैमसन की अनदेखी पर भड़के पार्थिव पटेल, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर दिया बड़ा बयान

Cricket News: आयरलैंड दौरे पर मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को खिलाने को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें पहले मैच में नहीं खिलाया गया था। जिसके बाद उनके नाम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई कि उन्हें टीम में खिलाना चाहिए। जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में मौका मिला। लेकिन उन्होंने तीन में कुछ खास नहीं किया। जिसके बाद टीम सेलेक्शन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होने लगी।

IND vs ENG: T20 सीरीज हारने के बाद छलका कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द, नंबर-1 रैंकिंग पर भी मंडराया खतरा

IND vs ENG: पांच मैचौं की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले को जीत कर इंग्लिश टीम ने सीरीज अपने नाम की। बता दें कि बारिश के कारण पहला मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड ने ज़बरदस्त वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

NGT का बड़ा आदेश, जयपुर, मुंबई और रायपुर के तीन स्टेडियमों में खेल आयोजनों पर रोक

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने पर्यावरण नियमों के पालन को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। एनजीटी ने देश के तीन प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में फिलहाल सभी खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast