Search KhabarFast

Press ESC to close

Railway: जनरल टिकट पर रेलवे देता है इंश्योरेंस? मुआवजे को लेकर क्या है नियम

Railway: जनरल टिकट पर रेलवे देता है इंश्योरेंस? मुआवजे को लेकर क्या है नियम

Insurane Policy Of Railway: भारत में आज भी लाखों की संख्या में यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। रेलवे यात्रियों को इंश्योरेंस भी मिलता है। ट्रेन से जुड़ी कुछ जानकारियां ऐसी भी होती है, जिससे यात्री अनजान होते हैं। अक्सर लोगों को इस बारे में पता नहीं होता या बताया नहीं जाता है।

आज हम आपको बताने जा रहे रेलवे के जनरल कोच के सफर के बारे में। साथ ही जानेंगे की रेलवे की तरफ से मुआवजा दिए जाने को लेकर क्या नियम है।

जनरल टिकट पर मिलता है इंश्योरेंस

कई सारे लोग ऐसे हैं, जो ट्रेन में जनरल टिकट पर यात्रा करते हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो क्या आप जानते हैं कि जनरल टिकट लेने पर रेलवे आपको इंश्योरेंस देता है या नहीं। आपको बता दें कि जो लोग जनरल टिकट लेकर सफर करते हैं, उन्हें इंश्योरेंस की सुविधा नहीं मिलती है। हालांकि, कोई हादसा होने पर रेलवे अधिनियम 1989  के तहत मुआवजा जरूर दिया जाता है।

किन यात्रियों को मिलता है इंश्योरेंस

आपको बता दें कि रेलवे की तरफ से जो इंश्योरेंस की स्कीम है वो ट्रेनों के सभी रिज़र्व क्लास स्लीपर, 1AC, 2AC, 3AC के पैसेंजर के लिए है, लेकिन ये योजना सिर्फ IRCTC वेबसाइट पर ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों के लिए है। जो पैसेंजर रेलवे के मैनुअल रिज़र्वेशन काउंटर से रिज़र्व टिकट बुक करते हैं और जो बिना रिज़र्व टिकट के यात्रा करते हैं, वे इस इंश्योरेंस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकते। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट और उसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने आयोग ने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast