Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्लीवालों की लगी लॉटरी, मिलेगा फ्री LPG गैस सिलेंडर! दिखाने होंगे ये कागजात

दिल्लीवालों की लगी लॉटरी, मिलेगा फ्री LPG गैस सिलेंडर! दिखाने होंगे ये कागजात

Free LPG Cylinder:दिल्लीवासियों को रेखा सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। अब एक नहीं दो बार एलपेजी गैस सिलेंडर फ्री में दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने कैबिनेट बैठक में योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत होली और दिवाली पर दिल्लीवासियों को फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को होली और दिपावली के मौके पर मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। इस योजना पर करीब 300 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलेगा, जो EWS की श्रेणी में आते हैं, या जिनके पास राशन कार्ड है।

सीएम रेखा ने क्या कहा?

सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली के परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि कैबिनेट ने फ्री सिलेंडर देने के फैसले पर मुहर लगा दी है। दिल्ली के सभी राशनकार्ड धारकों को होली और दिवाली पर फ्री सिलेंडर मिलेगा। इस योजना के लिए 242 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है। सभी राशनकार्ड धारकों के खाते में एक सिलेंडर की कीमत 853 रुपए डीबीटी किया जाएगा। जिन राशन कार्ड धारकों के पास पीएनजी है, उन्हें भी स्कीम का फायदा मिलेगा।

दिखाने होंगे ये कागजात

इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको आधार कार्ड और दिल्ली के पते के राशन कार्ड की आवश्यकता होगी। दिल्ली के जो नागरिक हैं और वे EWS कैटेगरी में नहीं आते हैं या फिर जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी या रिटायर्ड लोग इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast