Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में ढेर हुआ एक लाख का इनामी दुर्दात असद, कई राज्यों में था खौफ

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में ढेर हुआ एक लाख का इनामी दुर्दात असद, कई राज्यों में था खौफ

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार तड़के पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान कुख्यात अपराधी फ़ाती उर्फ़ असद मारा गया। पुलिस के मुताबिक, असद अंतर्राज्यीय छैमार गिरोह का सरगना था। उसके खिलाफ लूट, डकैती और हत्या समेत तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। यह एनकाउंटर हाईवे थाना क्षेत्र में हुआ।

घटनास्थल पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

रविवार सुबह डीआईजी-एसएसपी शैलेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम हाईवे थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश में थी। इसी दौरान सूचना मिली कि छैमार गिरोह के बदमाश एटीवी के पीछे किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को सरेंडर करने के लिए ललकारा। लेकिन अपराधियों ने जवाब में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में असद गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायल असद को पुलिस तुरंत अस्पताल लेकर गई। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, असद लंबे समय से फरार था। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

यूपी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में फैला था नेटवर्क

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, असद उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी सक्रिय था। इन राज्यों में उसने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर का रहने वाला असद लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस का बयान

हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने कहा कि मुठभेड़ में छैमार गिरोह का सरगना और एक लाख रुपये का इनामी फ़ाती उर्फ़ असद मारा गया। वह मथुरा जिले में भी वांछित था। यूपी समेत कई राज्यों में उसके खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।

पुलिस ने इस ऑपरेशन को अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ 1st Test: वेलिंगटन टेस्ट में जीत के करीब पहुंचकर क्यों रुका भारत? शुभमन गिल ने बताई पूरी वजह

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए पांच विकेट की जरूरत थी, लेकिन डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की शानदार बल्लेबाजी ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने बताया है कि उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों से हाथ मिलाकर मैच ड्रॉ कराने का फैसला क्यों लिया।

MI का नया कप्तान कौन? रोहित नहीं, ये 4 खिलाड़ी हैं सबसे आगे, एक नाम चौंकाने वाला

Mumbai Indians New Captain: हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस को छोड़कर पंजाब किंग्स में जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि MI का नया कप्तान कौन होगा? इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अगले 48 घंटों के भीतर कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। इसके लिए वीकेंड पर सीनियर मैनेजमेंट की बैठक हो रही है।

WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, बेन स्टोक्स की बराबरी पर पहुंचे ऋषभ पंत

IND vs NZ:भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पंत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों के नाम अब WTC में 88-88 छक्के दर्ज हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast