मुरादाबाद में 2 महीने तक नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तेजाब से मिटाया ॐ का टैटू

मुरादाबाद में 2 महीने तक नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तेजाब से मिटाया ॐ का टैटू

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 14 साल की नाबालिग दलित लड़की को पहले अगवा किया गया। फिर 4 मुस्लिम युवकों ने दो महीनें तक उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजान दिया। इतना ही नहीं, नाबालिग लड़की को प्रताड़ित भी किया गया। इस मामले में पुलिस ने कल बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि अन्य तीन आरोपी मौके पर फरार हो गए। इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया है।

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, ये मामला यूपी के मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव दौलपुरी बमनिया का है। यहां एक दलित परिवार ने 02 जनवरी ने अपनी बेटी के गायब होने की रिपोर्ट भगतपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को रास्ते से किडनैप कर लिया। पुलिस की छानबीन में लड़की का कुछ भी पता नहीं चला। लेकिन अचानक 02 मार्च को लड़की घर वापस आई।

पीड़िता ने बताया कि कुछ लोगों ने अगवा किया और नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। उसने बताया कि उसे भोजपुर इलाके के एक घर के कमरे में बंद रखा। जहां उसके साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ये सिलसिला दो महीने तक चलता रहा। जिसके बाद आरोपी उसे 02 मार्च को उसके गांव के बाहर छोड़ फरार हो गए।

SHO ने क्या बताया?

इस मामले में SHO संजय कुमार पंचाल ने बताया कि लड़की को दो महीनें पहले अगवा कर लिया था। उस दौरान आरोपियों ने उसे बहुत यातनाएं भी दी। पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि खाना मांगने पर उसे मीट दिया जाता था। पीड़िता ने आगे बताया कि उसके हाथ पर ओम का टैटू बना हुआ था। लेकिन उस दौरान आरोपियों ने तेजाब डालकर उसे मिटा दिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार आरोपी शामिल हैं। जिनकी पहचान सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के रूप में की गई हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपी का नाम सलमान है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, बाल यौन अपराध संरक्षण (POCSO) अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a comment