छोटा डॉन बनकर राजपाल ने बचाई तान्या की जान, दोनों ने किया फैंस को हैरान

छोटा डॉन बनकर राजपाल ने बचाई तान्या की जान, दोनों ने किया फैंस को हैरान

Entertainment News: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल के साथ उनका नया विज्ञापन है। दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी हैरान हो गए और सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि राजपाल यादव और तान्या मित्तल एक ब्यूटी और ग्रूमिंग ऐप के विज्ञापन में साथ नजर आए हैं। इस विज्ञापन का प्रोमो वीडियो राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

छोटे डॉन बचाई तान्या मित्तल की जान

वीडियो में दिखाया गया है कि तान्या मित्तल कुछ गुंडों के बीच फंस जाती हैं। गुंडे उन्हें जोर से पकड़ लेते हैं और वह खुद को बचाने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह उनसे छुटकारा नहीं पा पातीं। इसी दौरान अचानक छोटा डॉन के किरदार में राजपाल यादव की एंट्री होती है। राजपाल यादव को देखते ही गुंडे घबरा जाते हैं। इसके बाद वह फिल्मी अंदाज में गुंडों की जमकर पिटाई करते हैं और तान्या को बचा लेते हैं। वीडियो के आखिर में तान्या अपने घर पर ब्यूटी सर्विस लेती नजर आती हैं और एक प्रोफेशनल को अपने साथ हुई पूरी घटना सुनाती हैं।

राजपाल यादव का दिखा कॉमिक अंदाज

इस विज्ञापन में राजपाल यादव का कॉमिक अंदाज और तान्या मित्तल की एक्टिंग दोनों को लोगों ने काफी पसंद किया है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि तान्या की परफॉर्मेंस शानदार है। वहीं कुछ फैंस ने कहा कि उन्हें इस तरह के कोलैब की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि छोटा डॉन के साथ थोड़े और खतरनाक गुंडे होने चाहिए थे। 

तान्या मित्तल और राजपाल यादव की लोकप्रियता

गौरतलब है कि कुछ समय पहले 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले में राजपाल यादव को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि इस समय वह जमानत पर बाहर हैं और अपने काम में फिर से व्यस्त हो गए हैं। दूसरी ओर, बिग बॉस 19 के बाद तान्या मित्तल की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी है। इस विज्ञापन के बाद दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और आगे भी ऐसे ही नए प्रोजेक्ट देखने की उम्मीद कर रहे हैं। 

Leave a comment