Search KhabarFast

Press ESC to close

अब इंटरनेट इस्तेमाल करना हो सकता है महंगा, प्रति GB डेटा पर देना होगा एक्सट्रा चार्ज?

अब इंटरनेट इस्तेमाल करना हो सकता है महंगा, प्रति GB डेटा पर देना होगा एक्सट्रा चार्ज?

Tax Could Be Added On Data Usage: देश में आने वाले समय में इंटरनेट का इस्तेमाल करना महंगा हो सकता है। सरकार मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर नया टैक्स लगाने के विकल्प पर विचार कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन से स्टडी करने को कहा गया है। साथ ही यह पता लगाने को कहा है कि क्या डेटा यूज पर टैक्स लगाना संभव है या नहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर की एक रिव्यू मीटिंग में ये मुद्दा उठाया गया। इसके बाद संबधित मंत्रालय को कहा गया कि वह यह जांच करें कि मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर टैक्स लगाया जा सकता है या नहीं और अगर लगाया जा सकता है तो उसका मॉडल क्या होगा। 

कितनी हो सकती है सरकार की कमाई

बताया जा रहा है कि सरकार जिस विकल्प को देखी रही है उसमें 1 रुपए प्रति जीबी डेटा टैक्स लगाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो हर बार जब कोई यूजर मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करेगा तो उस पर यह अतिरिक्त चार्ज जोड़ा जा सकता है। अगर ये नियम लागू होता है तो सरकार को लगभग 22,900 करोड़ रुपए तक की सलाना कमाई हो सकती है। हालांकि, अभी यह सिर्फ प्रस्ताव है और इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

डेटा की खपत ज्यादा 

बता दें कि भारत उन देशों में शामिल है जहां मोबाइल डेटा काफी सस्ता है। सस्ते इंटरनेट की वजह से डेटा की खपत तेजी से बढ़ रही है। वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और रील्स देखने की वजह से मोबाइल डेटा का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। दूसरी बात ये है कि अभी मोबाइल रिचार्ज और पोस्टपेड बिल पर 18 फीसदी जीएसटी लिया जाता है। ऐसे में अगर डेटा पर अलग टैक्स लगाया जाता है तो यह मौजूदा टैक्स के अलावा एक नया चार्ज जुड़ सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन, पिछले कई दिनों से इस तरह की खबरें चल रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आजम खान को एक ही दिन में दो बड़ी राहत, मन लॉन्ड्रिंग केस में हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Azam Khan Gets Relief From Court:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को मंगलवार को अदालत से दो बड़ी राहत मिली हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। वहीं, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी आजम खान को राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।

दिल्ली से आगरा का सफर होगा आसान, 1,123 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट में बनेंगे 3 ROB, 4 फ्लाईओवर और 4 अंडरपास

Delhi Agra Highway Road Project: केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को दिल्ली-आगरा कॉरिडोर पर 1,123.56 करोड़ रुपये के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और वेस्ट दिल्ली के लिए 359.63 करोड़ रुपये के एक अलग प्रोजेक्ट को मंज़ूरी देने की घोषणा की।

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के विंटर सेशन की तारीखों का ऐलान, इस दिन से शुरु होगा शीतकालीन सत्र

Delhi Assembly, Winter Session 2026: मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) की तरफ से आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को जारी एक ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, दिल्ली असेंबली का विंटर सेशन 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। यह फैसला मंगलवार को दिल्ली सेक्रेटेरिएट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast