Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: 24 हजार के लिए खून-खराबा, मुरादाबाद में दंपति की बेरहमी से हत्या

UP News: 24 हजार के लिए खून-खराबा, मुरादाबाद में दंपति की बेरहमी से हत्या

​ UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित अंतर्गत चक्कर की मिलक इलके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां महज 24,000 रुपये के लेन-देने और मकान की रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में एक दंपति की उनके ही परिचितों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी और थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मुआयना किया है, पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य संकलित किए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।​

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक दंपति और आरोपी एक-दूसरे को पूर्व से जानते थे, विवाद की मुख्य वजह एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री और उसमें बकाया 24,000 रुपये का भुगतान है,इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पति-पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसके बाद दोनो की मृत्यु हो गई है पुलिस अधिकारियों ने बताया परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

Haryana News: जींद में दर्दनाक हादसा! रोडवेड बस पलटने से 20 यात्री घायल, दीवार तोड़कर रेस्ट हाउस के अंदर घुसी

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जींद में रोडवेज बस पलट गया। सोमवार यानी 11 मई को दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा रोडवेज की एक बस नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 20 के आसपास यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast