पहले मारी गोली फिर लाश के किए टुकड़े, पैसों को लेकर पड़ोसियों ने की युवक की हत्या

पहले मारी गोली फिर लाश के किए टुकड़े, पैसों को लेकर पड़ोसियों ने की युवक की हत्या

Bagpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत से युवक की हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सिर्फ कुछ पैसों की वजह से युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसके बाद उसकी लाश के दो टुकड़े कर उसे बोरों में भरकर हिंडन नदी में फेंक दिया गया। पुलिस को युवक का शव घटना के 11 दिन बाद बुधवार को मिला। पुलिस ने बताया कि युवक को पहले गोली मारी गई। जिसके बाद उसकी लाश के टुकड़े किए गए। इस घटना को छह आरोपियों ने अंजाम दिया। जिनमें से पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली का है। यहां देवेगौड़ा रोड पट्टी कुरैशियान रहने वाला 21 वर्षीय फैसल कुरैशी पानीपत की एक कास्मेटिक की दुकान पर काम करता था। वह 13 फरवरी की शाम अपने घर आया था। लेकिन एक कॉल आने के बाद 15 फरवरी की दोपहर से वह घर वापस नहीं लौटा। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने छपरौली थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी थी।

इस दौरान फैसल की हत्या करने का शक जताते हुए उसके परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले परवेज के परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शक के बुनियाद पर पुलिस ने बुधवार को परवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में परवेज में अपना गुनाह कबूल किया। उसने बताया कि उसी ने ही फैसल की हत्या की हैं। 

आरोपी परवेज ने बताया सच

पुलिस पूछताछ ने परवेज ने बताया कि साल 2021 में उसके और फैसल के बीच बुलेट बाइक की खरीद की वजह से साढ़े चार हजार रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। इन रुपयों की वजह से दोनों की बीच लड़ाई-झगड़ा भी हुआ, जिसमें परवेज के सिर में चोट लग गई थी। इसी वजह से वह फैसल से नफरत करता था। उससे बदला लेना चाहता था।

परवेज ने पुलिस को आगे बताया कि इसी बदले की आग में उसने फैसल को मारने का प्लान बनाया। अपने प्लान के मुताबिक, उसने फैसल को पहले बागपत बुलाया। फिर उसकी चाय में नशीला गोलियां डालकर उसे गोली मार दी। इसके बाद उसने फैसल की लाश के टुकड़े कर एक बोरे में भरकर उसे हिंडन नदी में फेंक दिया।

छह में से 4 आरोपी ग‍िरफ्तार

परवेज ने पुलिस को बताया कि इस हत्या में उसके अलावा छह लोग शामिल थे। जिसके बाद पुलिस उन सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल छह लोगों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ उन्होंने हथियार भी बरामद किए।

Leave a comment