Search KhabarFast

Press ESC to close

'मैंने भारत-पाक से कहा कि चलो दोस्तों, एक डील करते हैं’ भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

'मैंने भारत-पाक से कहा कि चलो दोस्तों, एक डील करते हैं’ भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्लीभारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। सऊदी अरब के दौरे के दौरान ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीजफायर में मध्यस्थता के लिए मैंने काफी हद तक बिजनेस का इस्तेमाल किया।

सऊदी-अमेरिका इन्वेस्टमेंट फोरम में ट्रंप ने कहा कि, 'मैंने भारत-पाक से कहा कि चलो दोस्तों, एक डील करते हैं। कुछ बिजनेस करते हैं। परमाणु मिसाइलों का व्यापार नहीं करते। बल्कि उन चीजों का बिजनेस करते हैं, जिन्हें आप इतनी खूबसूरती से बनाते हैं।भारत-पाकिस्तान के बीच आपसी समझ पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "दोनों देशों के पास बहुत शक्तिशाली, मजबूत और स्मार्ट नेता हैं। यह रुक गया और उम्मीद है कि यह ऐसे ही रहेगा। उस संघर्ष में लाखों लोग मारे जा सकते थे जो छोटे से शुरू हुआ और दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा था।

मुझे युद्ध पसंद नहीं है- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, "मुझे युद्ध पसंद नहीं है। कुछ ही दिन पहले, मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए ऐतिहासिक युद्धविराम सफलतापूर्वक करवाया। मैंने काफी हद तक व्यापार का इस्तेमाल किया। मैंने कहा कि चलो एक सौदा करते हैं, कुछ व्यापार करते हैं। चलो परमाणु मिसाइलों का व्यापार नहीं करते, चलो उन चीजों का व्यापार करें जिन्हें आप इतनी खूबसूरती से बनाते हैं।

संघर्ष विराम का भी स्वागत करते हैं- टॉमी पिगॉट

अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रधान प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा, "हम भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का भी स्वागत करते हैं और शांति का रास्ता चुनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और शहबाज शरीफ की सराहना करते हैं। जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा उनका निर्णय शक्ति, बुद्धिमत्ता और धैर्य को दर्शाता है। हम दोनों पक्षों से क्षेत्रीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए सीधा संवाद बनाए रखने का आग्रह करते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता का अंतिम चरण, कांग्रेस ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को अमेरिका के साथ घटते व्यापार अधिशेष और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।

डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को ट्रंप की चेतावनी, 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की दी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरान के साथ तनाव कम होने के बाद ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जो देश अमेरिकी कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाएंगे, उनके सामान पर अमेरिका 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा।

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में तबाही का मंजर, दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद इमरजेंसी लागू, 1 लाख मौतों की आशंका

Venezuela Earthquake: 24 जून 2026 को वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप ने जमकर तबाही मचाई। भूकंप की तीव्रता रिक्यटर स्केल 7.2 और 7.5 मापी गई। दोनों झटके एक मिनट से भी कम समय के अंतराल में महसूस किए गए। जिसका का केंद्र राजधानी Caracas से पश्चिम में स्थित क्षेत्र में था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast