Search KhabarFast

Press ESC to close

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें दो अहल फैसलों पर टिकी हैं, जिसमें पहला महंगाई भत्ते(DA) में बढ़ोतरी और दूसरा 8वां वेतने आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को कब सौंपेगा। इसको खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए में बढ़ोतरी या 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले क्या केंद्र सरकार 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) में एक और बढ़ोतरी करेगी। क्योंकि आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है। और सातवें वेतन आयोग की समय सीमा भी खत्म हो चुकी है, जबकि 8वां वेतन आयोग अभी लागू नहीं हुआ है। जिसके बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच इस बात उत्सुकता है कि क्या उन्हें एक और डीए बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। अगर बढ़ती है, सैलरी में कितना इजाफा होगा, इन सभी बातों को लेकर काफी ज्यादा अनुमान लगाए जा रहे है।

8वें वेतन आयोग से पहले बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

विशेषज्ञों के मुताबिक केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग लागू होने से पहले 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में एक फिर से बढ़ोतरी कर सकती है। इसके पीछे की वजह 8वें वेतन आयोग को लेकर अभी प्रक्रिया जारी है और उसकी सिफारिशें लागू होने में समय लग सकता है। बता दें कि हर साल केंद्र सरकार 1 जनवरी और 1 जुलाई से महंगाई भत्ते में संशोधन करती है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप झटके मससूस किए गए।  भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान इसका केंद्र में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast