Search KhabarFast

Press ESC to close

सऊदी जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, एयर इंडिया ने 20 अक्टूबर और इंडिगो ने 24 अक्टूबर तक कैंसिल की सारी फ्लाइट्स

सऊदी जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, एयर इंडिया ने 20 अक्टूबर और इंडिगो ने 24 अक्टूबर तक कैंसिल की सारी फ्लाइट्स

Saudi Arabia flights cancelled: सऊदी अरब में हाल ही में नागरिक हवाई अड्डों और विमानन बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के मद्देनजर, एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर, 2026 तक रद्द कर दिया है। इसके अलावा इंडिगो ने भी रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना की उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दी हैं। बता दें, यह फैसला सऊदी अरब में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए लिया गया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) परिषद ने सऊदी अरब में नागरिक हवाई अड्डों, विमानों और विमानन बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और देश की सरकार और जनता के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

एयर इंडिया ने जारी किया बयान

X पर एक बयान जारी करते हुए एयर इंडिया ने कहा कि वह घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है और स्थिति का आकलन कर रही है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि परिचालन कब सुरक्षित रूप से फिर से शुरू किया जा सकता है। एयरलाइन ने कहा 'सऊदी अरब में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए, रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानें 20 अक्टूबर, 2026 तक रद्द कर दी गई हैं। हम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और परिचालन को सुरक्षित रूप से फिर से शुरू करने के लिए स्थिति का लगातार आकलन कर रहे हैं।' एयरलाइन ने कहा कि रद्द हुई उड़ानों से प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जा रहा है और उसने दोहराया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।  

इंडिगो ने 24 अक्टूबर तक रद्द की सारी उड़ाने

दूसरी तरफ, इंडिगो ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को 24 अक्टूबर तक रद्द कर दिया गया था। एयरलाइन ने यात्रियों को हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी थी। एयरलाइन ने आश्वासन दिया है कि हालात सामान्य होने के बाद सभी उड़ाने फिर से संचालित की जाएगी। 

सऊदी अरब में बिगड़ते हालात

दरअसल, ये उड़ान व्यवधान सऊदी विमानन बुनियादी ढांचे पर हमलों की खबरों और क्षेत्र में हवाई यात्रा को प्रभावित करने वाली बढ़ी हुई सुरक्षा चिंताओं के बीच आए हैं। रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने घटना में घायल हुए एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की है। सैन्य तनाव बढ़ने के बीच, हूतियों ने अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस, विदेशी कामगारों और व्यावसायिक यात्रियों को सऊदी विमानन केंद्रों से बचने की व्यापक चेतावनी जारी की है और मक्का और मदीना के पवित्र शहरों को छोड़कर सऊदी हवाई क्षेत्र को असुरक्षित घोषित कर दिया है। 

Also read: पाकिस्तान के पेशावर में दर्दनाक हादसा...निजी स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की जिंदगियां खत्म, घायलों की हालत नाजुक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Germany News: जर्मनी में आग का तांडव, 3 भारतीय छात्रों की मौत; अपार्टमेंट निवासी गिरफ्तार

Germany News: जर्मनी के उत्तरी राइन-वेस्टफेलिया राज्य के बोचम शहर में आग लगने की दर्दनाक घटना में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो जर्मनी में पढ़ाई कर रहे थे। बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस घटना की जानकारी देते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दूतावास के मुताबिक, वह फ्रैंकफर्ट स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। वहीं, जर्मन अधिकारी आग लगने की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।

पाकिस्तान के पेशावर में दर्दनाक हादसा...निजी स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की जिंदगियां खत्म, घायलों की हालत नाजुक

Peshawar school incident: पाकिस्तान के पेशावर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज 15 अक्टूबर 2026 गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की छत अचानक गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में लगभग 28 लोगों की मौत हो गई हैं, जिसमें से ज्यादातर स्कूल के बच्चे और एक महिला टीचर भी शामिल हैं। जबकि कई घायल बताए जा रहे है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast