Search KhabarFast

Press ESC to close

Germany Shooting: जर्मनी के स्टेड में मास शूटिंग से दहशत, 5 लोगों की मौत, 2 गिरफ्तार

Germany Shooting: जर्मनी के स्टेड में मास शूटिंग से दहशत, 5 लोगों की मौत, 2 गिरफ्तार

Germany Shooting: जर्मनी के उत्तरी शहर स्टेड में एक सामूहिक गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। यह वारदात शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित डैंकर्सस्ट्रासे इलाके में एक यूथ फैसिलिटी के पास हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनमें से एक को मुख्यम संदिग्ध माना जा रहा है।

CNN ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि सोमवार को उत्तरी जर्मनी के शहर स्टेड में युवाओं के कल्याण केंद्र में हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। CNN ने स्टेड पुलिस के हवाले से बताया कि अधिकारियों ने घटना पर कार्रवाई की और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कथित शूटर भी शामिल है।अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी से जुड़ी परिस्थितियों की जांच चल रही है।

Also read: सउदी अरब में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की गई जान; हादसे की जांच हुई शुरू

अब कोई खतरा नहीं है- पुलिस

पुलिस ने कहा कि प्रभावित इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है और जनता को अब कोई खतरा नहीं है। हालांकि, जांच जारी रहने के कारण निवासियों से उस इलाके से दूर रहने को कहा गया है। पीड़ितों, घायलों की पहचान या गोलीबारी के पीछे के संभावित मकसद के बारे में अभी तक अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी दी जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी और भारत की शान में पढ़े जा रहे कसीदे, जानें चीन की सरकारी मीडिया ने क्या कहा

Chinese Media Appreciate PM Modi: भारत में 11 से 13 सितंबर के बीच ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस बीच दिल्ली के भारत मंडपम् में दुनियाभर के नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। इस दौरान पीएम मोदी, चीन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति समेत कई देशों के नेता एक मंच पर नजर आएंगे।

BRICS 2026: गलवान घाटी तनाव के बीच भारत आ रहे शी जिनपिंग, PM मोदी के निमंत्रण पर दिल्ली के लिए इस दिन होंगे रवाना

Xi Jinping visiting India: कल 11 सितंबर 2026 शुक्रवार से 18वें ब्रिक्स समिट की शुरुआत हो रही है। इसका आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा, जो 13 सितंबर 2026 रविवार तक चलेगा। इस सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बांग्लादेश की जेल में बंद चिन्मय दास की मां का निधन, आखिरी बार भी मिल न सकें; अंतिम संस्कार के लिए मिली पैरोल

Chinmoy Das Mother passes away: बांग्लादेश की जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनकी मां संध्या रानी धर का आज 10 सितंबर गुरुवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि चिन्मय दास ने 09 सितंबर को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल की मांग करते हुए आवेदन किया था, लेकिन इस आवेदन को खारिज कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast