Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Crime: दिल्ली के नजफगढ़ में बेटे को बचाने गई मां पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत; 1 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के नजफगढ़ में बेटे को बचाने गई मां पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत; 1 आरोपी गिरफ्तार

Najafgarh Murder: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने बेटे को हमले से बचाने की कोशिश कर रही थी। मृतक की पहचान सीमा ऋषि के रूप में हुई है, जिस पर 15 अक्टूबर की देर रात हुए हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चोट ज्यादा लगने की वजह से 17 अक्टूबर को उसने दम तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी सामने आते बी पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके तहत आरोपी की पहचान सतीश लांबा (30) के रूप में हुई है।

पीड़िता के पति कमल ऋषि ने बताया 'तीन लोग थे, और उन्होंने हम पर चाकू से हमला किया। जब किसी ने हमें बताया, तो मेरी पत्नी पहले निकली, फिर मैं निकला। जैसे ही हम पहुंचे, मुझ पर पहले हमला हुआ, और फिर मेरी पत्नी पर। हम दरअसल वहां सिर्फ मामले को शांत करने गए थे। पहले हम मेरी पत्नी को एक सरकारी केंद्र ले गए, और फिर उन्हें दीन दयाल अस्पताल रेफर कर दिया गया।' 

Also read: Delhi News: UPSC की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताई

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता के बेटे ध्रुव ऋषि ने बताया कि हादसे वाले दिन जब वह अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था, तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक दिया। इस दौरान कहासुनी बढ़ गई, जिसमें गाली-गलौज और हाथापाई भी हुई। ध्रुव ने बताया कि उसके एक दोस्त ने घर से उसकी मां को फोन किया, लेकिन जब तक वह आई, तब तक वह वहां से भाग चुका था। उसने आगे आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके माता-पिता दोनों पर हमला किया।

पीड़िता के बेटे ने बताया 'मैं कुछ दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने रास्ता रोक लिया। कहासुनी शुरू हो गई, जिसमें गाली-गलौज और मारपीट भी शामिल थी। उन्होंने मुझे पीटना शुरू कर दिया और मेरे दोस्त वहां से भाग गए। फिर मेरा एक दोस्त मेरे घर गया और मेरी मां को झगड़े के बारे में बताया। मेरी मां वहां जाने के लिए घर से निकलीं, लेकिन तब तक मैं वहां से भागने में कामयाब हो चुका था। मुझ पर हमला करने वाले लोगों ने मेरी मां और मेरे पिता पर चाकू से हमला किया। हम एक ही मोहल्ले में रहते हैं, इसलिए मैं उनमें से एक को जानता हूं; वह पड़ोसी है, लेकिन मैं बाकी लोगों को नहीं जानता।'

सीमा ऋषि के पति कमल ऋषि के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस ने तीन में से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि बाकी दो अभी भी फरार हैं। बता दें, 16 अक्टूबर को आरोपी सतीश लांबा को गिरफ्तार किया गया। बाद में, घायल सीमा ऋषि ने 17 अक्टूबर को दम तोड़ दिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली के बवाना में टाइल्स कारोबारी की फैक्ट्री और गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी की आशंका

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में टाइल्स कारोबारी को कथित तौर पर रंगदारी के लिए डराने के मकसद से ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द इलाके की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Delhi News: UPSC की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताई

Delhi News: दिल्ली के राजेंद्र नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की तैयारी कर रहे आंध्र प्रदेश के 25 वर्षीय छात्र अल्ता भारत कुमार रेड्डी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार,मृतक का शव ओल्ड राजेंद्र नगर के मकान नंबर 11A/16 में फंदे से लटका मिला।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast