Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के बवाना में टाइल्स कारोबारी की फैक्ट्री और गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी की आशंका

Delhi News: दिल्ली के बवाना में टाइल्स कारोबारी की फैक्ट्री और गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी की आशंका

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में टाइल्स कारोबारी को कथित तौर पर रंगदारी के लिए डराने के मकसद से ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द इलाके की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पहले टाइल्स कारोबारी की फैक्ट्री को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। इसके बाद कारोबारी की गाड़ी पर भी फायरिंग की गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस वारदात के पीछे रंगदारी के लिए कारोबारी को डराने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की असली वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

घटना की सूचना मिलते ही बवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही, आरोपियों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े अहम सबूत जुटाए जा सकें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फायरिंग में किसी के घायल होने, आरोपियों की संख्या और उनकी गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो पाएगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime: दिल्ली के नजफगढ़ में बेटे को बचाने गई मां पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत; 1 आरोपी गिरफ्तार

Najafgarh Murder: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने बेटे को हमले से बचाने की कोशिश कर रही थी। मृतक की पहचान सीमा ऋषि के रूप में हुई है, जिस पर 15 अक्टूबर की देर रात हुए हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चोट ज्यादा लगने की वजह से 17 अक्टूबर को उसने दम तोड़ दिया।

Delhi News: UPSC की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताई

Delhi News: दिल्ली के राजेंद्र नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की तैयारी कर रहे आंध्र प्रदेश के 25 वर्षीय छात्र अल्ता भारत कुमार रेड्डी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार,मृतक का शव ओल्ड राजेंद्र नगर के मकान नंबर 11A/16 में फंदे से लटका मिला।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast