Delhi News: दिल्ली के राजेंद्र नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की तैयारी कर रहे आंध्र प्रदेश के 25 वर्षीय छात्र अल्ता भारत कुमार रेड्डी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार,मृतक का शव ओल्ड राजेंद्र नगर के मकान नंबर 11A/16 में फंदे से लटका मिला।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि आज 19 अक्टूबर 2026 सोमवार दोपहर 2:38 बजे ओल्ड राजेंद्र नगर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पीसीआर कॉल से मिली। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान अल्ता भरत कुमार रेड्डी (25) के रूप में हुई है। वह अपने बंद फ्लैट में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने बताया 'एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें पढ़ाई से संबंधित अवसाद का संकेत मिलता है।' फिलहाल आगे की जांच जारी है।
Also read: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा कौन है अनिल पंडित? अमेरिका में बैठकर भारत में वारदातें करवाने का आरोप, टाइगर श्रॉफ पर हमले में भी नाम