20 October Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए मौसम अपडेट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट की मानें तो मानसून की विदाई के बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर झमाझम बादल बरसेंगे। जबकि उत्तर भारत में सर्दी का अहसास हो रहा है। सुबह-शाम लोग ठंडक महसूस कर रहे है। तो चलिए मौसम विभाग से जानते है कैसा रहेगा आज का मौसम।
इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज 20 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधि का अनुमान जताया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। बारिश का यह सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।
Also read: Delhi News: यात्रियों के लिए अलर्ट...दशहरा पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले रूट प्लान चेक करें