Search KhabarFast

Press ESC to close

UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट जारी, 348 की उम्मीदवारी क्यों है अस्थायी?

UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट जारी, 348 की उम्मीदवारी क्यों है अस्थायी?

UPSC CSE Result: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2025 का अंतिम परिणाम 6 मार्च को घोषित कर दिया। इस बार पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल हुए 2,736 उम्मीदवारों में से कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए अनुशंसित किया गया है। इनमें 659 पुरुष और 299 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

348 उम्मीदवार हैं अस्थायी? 

हालांकि, आयोग ने इन 958 उम्मीदवारों में से 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को फिलहाल ‘प्रोविजनल’ यानी अस्थायी रखा है। इसका मतलब है कि इन उम्मीदवारों से जुड़े कुछ दस्तावेज या जानकारी अभी पूरी तरह से जमा नहीं हुई है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक उनका चयन अंतिम नहीं माना जाएगा।

परिणाम में हो सकता है बदलाव? 

दरअसल, प्रोविजनल परिणाम का मतलब ये होता है कि उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज आयोग को जमा कराने होते हैं। इनमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट या अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। अगर ये दस्तावेज समय पर जमा नहीं होते या उनमें कोई कमी पाई जाती है, तो परिणाम में बदलाव भी हो सकता है।

जांच प्रक्रिया क्यों जरूरी? 

ये जांच प्रक्रिया इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण होती है क्योंकि सिविल सेवा परीक्षा के जरिए देश के सबसे प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्ति की जाती है। इसी परीक्षा के माध्यम से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन  फॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और केंद्र सरकार की ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ सेवाओं में अधिकारियों का चयन किया जाता है।

258 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची

UPSC ने यह भी बताया कि आयोग ने 258 उम्मीदवारों की एक रिजर्व सूची भी तैयार की है। अगर किसी कारण से चयनित उम्मीदवार सेवा जॉइन नहीं करते, दस्तावेजों में समस्या आती है या वे दी गई सेवा लेने से मना कर देते हैं, तो इस रिजर्व सूची से उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।

परीक्षा की प्रक्रिया

इस परीक्षा की प्रक्रिया काफी लंबी और प्रतिस्पर्धी होती है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,76,793 उम्मीदवार वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए। इसके बाद 14,161 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए थे, जो अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी।

अनुज अग्निहोत्री है इस साल के टॉपर

इस साल सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। उनका रोल नंबर 1131589 है। उन्होंने मेडिकल साइंस को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था और ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोधपुर से MBBS की पढ़ाई की है। उनके टॉप करने पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast