Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा... काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक; हुड्डा-पुलिस के बीच घमासान

हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा... काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक; हुड्डा-पुलिस के बीच घमासान

Haryana News: हरियाणा विधानसभा के सत्र की शुरुआत गुरुवार को जोरदार हंगामे के साथ हुई। कांग्रेस के सभी विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान विधानसभा के बाहर कांग्रेस नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच कथित धक्कामुक्की को लेकर विवाद हो गया। बीजेपी और कांग्रेस ने इस घटना के अलग-अलग वीडियो जारी किए हैं, जिनमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने पहले नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का एक वीडियो जारी किया। पार्टी का दावा है कि हुड्डा हाथ में एक होर्डिंग लेकर विधानसभा परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें और उनके साथ मौजूद नेताओं को रोकने की कोशिश की। बीजेपी के मुताबिक, इस दौरान हुड्डा पुलिसकर्मियों को कोहनी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस ने जारी किया दूसरा वीडियो

बीजेपी के आरोपों के बाद कांग्रेस ने भी एक वीडियो जारी किया। कांग्रेस का दावा है कि विधानसभा के बाहर उनके विधायकों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने धक्कामुक्की की। कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो में एक पुलिसकर्मी भीड़ के बीच भूपेंद्र हुड्डा को कथित तौर पर कोहनी मारता हुआ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने इसी वीडियो के आधार पर पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे विधायक

कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे। इससे पहले सदन में वंदे मातरम् का गायन हुआ, लेकिन कांग्रेस विधायक उस दौरान सदन से बाहर रहे। इसके बाद जब वे विधानसभा में पहुंचे तो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि विधानसभा में प्रवेश के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ धक्कामुक्की और बदसलूकी की।

सदन में भी हुआ जोरदार हंगामा

कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को लेकर विरोध जताया। इस पर स्पीकर ने कहा कि पहले सुरक्षाकर्मियों को जांच करने दी जाए। विवाद बढ़ने के बाद सदन की कार्यवाही करीब 20 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

सीएम सैनी से भी की शिकायत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सुरक्षाकर्मियों के कथित दुर्व्यवहार की शिकायत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी की। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि घटना की जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने संविधान और लोकतंत्र का अपमान किया है। हुड्डा ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को विधानसभा भवन में जाने से बलपूर्वक रोकना बेहद शर्मनाक है। वहीं, बीजेपी की ओर से जारी वीडियो और कांग्रेस के जवाबी वीडियो के बाद दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गया है।

Also read: Haryana News: हरियाणा सरकार का महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा, बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: रोहतक पुलिस के ASI पर शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में विजिलेंस की टीम ने रोहतक पुलिस के एक एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई की पहचान दीनबंधु के रूप में हुई है,जो रोहतक जिले के सांपला थाने में तैनात है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को थाने से ही गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या के एक मामले में पीड़ित के बेटे का सहयोग करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले की शिकायत झज्जर विजिलेंस को गांव हसनगढ़ निवासी सुभाष ने दी थी।

Bihar News: बिहार में रबी महाअभियान शुरू...48 लाख हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई - विजय कुमार सिन्हा

Bihar Rabi Mega Campaign: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वासंतिक (रबी) महाअभियान 2026 के तहत बिहार में लगभग 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य को धरातल पर उतारने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी जिलों, प्रखंडों और पंचायतों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

UP News: पीलीभीत में खूनी संघर्ष से मचा हड़कंप, रामलीला कमेटी की बैठक में फायरिंग, 2 की मौत

UP News: यूपी के पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र में रामलीला मेला कमेटी की बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना में कुनाल श्रीवास्तव और अंकित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। वारदात के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast