Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा सरकार का महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा, बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू

Haryana News: हरियाणा सरकार का महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा, बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू

Haryana News: हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा लेकर क्षेत्र की महिलाओ में ख़ुशी साफतौर पर देखने को मिल रही है। फ्री बस सेवा आज 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ हो गई तथा 28  अगस्त 2026 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। बहनें हरियाणा परिवहन की बसों में फ्री सफर कर अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकेंगी।

क्षेत्र की महिलाओं से इस बारे जब बातचीत की तो उन्होंने हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो गरीब महिलाएं हैं जो अपने मायके जा नहीं पाती वह किराया फ्री होने के कारण अपने मायके जाएगी और रक्षाबंधन का त्यौहार अपने भाई बहन भाभी के साथ मिलकर मनाएगी उन्होंने कहा कि यह सरकार की बहुत अच्छी पहल है जिससे हर वर्ग की महिलाओं को लाभ मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: रोहतक पुलिस के ASI पर शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में विजिलेंस की टीम ने रोहतक पुलिस के एक एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई की पहचान दीनबंधु के रूप में हुई है,जो रोहतक जिले के सांपला थाने में तैनात है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को थाने से ही गिरफ्तार किया। आरोपी पर हत्या के एक मामले में पीड़ित के बेटे का सहयोग करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले की शिकायत झज्जर विजिलेंस को गांव हसनगढ़ निवासी सुभाष ने दी थी।

Panchkula Encounter: लॉरेंस और आरजू बिश्नोई गैंग पर पुलिस का एक्शन, पंचकूला में 2 शूटर काबू

Panchkula Encounter: हरियाणा के पंचकूला जिले के सेक्टर-3 में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने दो शूटर अर्शदीप सिंह और जगराज सिंह को पैरों में गोली मार दी, जब उन्होंने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। दोनों लॉरेंस बिश्नोई और आरजू बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं।

UP News: पीलीभीत में खूनी संघर्ष से मचा हड़कंप, रामलीला कमेटी की बैठक में फायरिंग, 2 की मौत

UP News: यूपी के पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र में रामलीला मेला कमेटी की बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना में कुनाल श्रीवास्तव और अंकित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। वारदात के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast