Search KhabarFast

Press ESC to close

सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी, पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म

सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्ही परी, पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म

Suryakumar Yadav Baby Girl: भारतीय टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी के बाद क्रिकेट जगत और फैंस की तरफ से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि सूर्या फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और इसी वजह से वह 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। खबर है कि मुंबई इंडियंस की टीम जब रायपुर के लिए रवाना हुई, तब सूर्यकुमार उसके साथ नहीं गए।

सूर्यकुमार के लिए क्यों खास हैं ये समय?

सूर्यकुमार यादव के लिए यह समय बेहद खास माना जा रहा है। एक तरफ उनकी निजी जिंदगी में नई खुशियां आई हैं, तो दूसरी तरफ क्रिकेट मैदान पर उनके सामने फॉर्म में वापसी की चुनौती भी बनी हुई है। आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने इस सीजन 10 मैचों में 195 रन बनाए हैं और उनका औसत 19.50 का रहा है। लगातार खराब फॉर्म के कारण उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है।

सबसे अहम खिलाड़ियों में गिने जाते  सूर्यकुमार

हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव अब भी सबसे अहम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। पिछले मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम की कप्तानी भी संभाली थी। ऐसे में अगर वह आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलते हैं, तो मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लग सकता है।  मुंबई इंडियंस की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में संघर्ष कर रही है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर मुकाबला अहम है। ऐसे में सूर्या जैसे अनुभवी बल्लेबाज की गैरमौजूदगी टीम की बल्लेबाजी को कमजोर कर सकती है।

फैंस ने दी बधाई

फिलहाल फैंस को इंतजार है कि सूर्यकुमार यादव परिवार के साथ समय बिताने के बाद टीम से कब जुड़ेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बेटी के जन्म की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही मैदान पर अपने पुराने अंदाज में वापसी करेंगे।

Also read: विराट कोहली के करीबी दोस्त अमनप्रीत सिंह गिल का निधन, युवराज सिंह ने भी जताया दुख

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट की बढ़ी मुश्किलें, पाकिस्तान दौरे के दौरान कई खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 7 मई को पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। लेकिन इस शेड्यूल ने आईपीएल 2026 की फ्रेंचाइजियों और ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं

विराट कोहली के करीबी दोस्त अमनप्रीत सिंह गिल का निधन, युवराज सिंह ने भी जताया दुख

36 साल की उम्र में क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल के निधन की खबर ने क्रिकेट जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। अमनप्रीत गिल, विराट कोहली के करीबी दोस्तों में शामिल थे और उनके निधन से विराट पूरी तरह टूट गए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast