Search KhabarFast

Press ESC to close

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 40 से ज्यादा उम्र के श्रमिकों को मिलेगा मुफ्त हेल्थ चेकअप

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 40 से ज्यादा उम्र के श्रमिकों को मिलेगा मुफ्त हेल्थ चेकअप

Labour Welfare Scheme: देशभर के श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब 40 साल या उससे अधिक उम्र के सभी श्रमिकों को हर साल मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाएगी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को इस योजना की घोषणा की। दिल्ली स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा देना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार श्रमिकों और युवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है।

गंभीर बीमारियों का समय रहते होगा इलाज

मंडाविया ने बताया कि मुफ्त हेल्थ चेकअप से बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकेगा। इससे गंभीर बीमारियों को समय रहते रोका जा सकेगा और श्रमिकों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के दायरे को तेजी से बढ़ाया है। पहले जहां केवल करीब 30 करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 94 करोड़ तक पहुंच गई है। इसी तरह ESIC का दायरा भी 7 करोड़ से बढ़कर लगभग 15 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंच गया है।

मजदूरों का रखा जाएगा खास ध्यान

केंद्रीय मंत्री ने चार नए श्रम कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें मजदूरों के हितों का खास ध्यान रखा गया है। पुरुष और महिलाओं के लिए समान वेतन का प्रावधान किया गया है। साथ ही महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया गया है। वर्क फ्रॉम होम जैसी सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया गया है।

कर्मचारियों को भी ESIC से जोड़ा जा रहा 

मंडाविया ने कहा कि गिग वर्कर्स और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसके अलावा खतरनाक कामों में लगे मजदूरों और छोटे संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी ESIC से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता था, लेकिन अब सरकार उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुन रही है और समाधान भी कर रही है। सरकार का लक्ष्य देश के हर श्रमिक को सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं देना है। 

Also read: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना का बड़ा बयान, कहा- ये तो सिर्फ शुरुआत है

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गाजियाबाद हाउसिंग सोसाइटी घोटाला...ED की दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी, करोड़ों की धोखाधड़ी की जांच तेज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को गाजियाबाद और दिल्ली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान एक रियल एस्टेट डेवलपर और सहकारी समिति के अधिकारियों से जुड़े एक कथित हाउसिंग सोसाइटी धोखाधड़ी मामले की जांच के अंतर्गत चलाया गया है।

Digital Arrest Scams के खिलाफ CBI का 'ऑपरेशन चक्र-VI', दिल्ली-हरियाणा समेत 16 राज्यों में छापेमारी

CBI Digital Arrest Scams: डिजिटल अरेस्ट स्कैम को बढ़ावा देने वाले साइबर क्राइम नेटवर्क के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) 'ऑपरेशन चक्र-VI' चला रही है। इसके तहत 60 स्पेशल टीमें बनाईं।

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जून के आखिरी दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हल्की से लेकर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast