Search KhabarFast

Press ESC to close

आज से बदल गया UPI सिस्टम, नया नियम लागू; जानें फायदा होगा या नुकसान

आज से बदल गया UPI सिस्टम, नया नियम लागू; जानें फायदा होगा या नुकसान

आज यानी 1 जून से UPI सिस्टम में एक बड़ा बदलाव लागू हो गया है। अब किसी भी QR कोड को स्कैन करके पेमेंट करते वक्त ग्राहक को उस बैंक अकाउंट होल्डर का असली नाम दिखाई देगा, जिसमें पैसा भेजे जा रहे हैं। पहले कई मामलों में ग्राहकों को सिर्फ व्यापारी या QR कोड से जुड़ा नाम शो होता था, जिससे कन्फ्यूजन होने लगता था।

जानें क्यों हुआ ये बदलाव

दरअसल इस नए बदलाव का उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को और भी ज्यादा सेफ बनाना है। पिछले कुछ सालों में फर्जी QR कोड और गलत पहचान के जरिए होने वाली ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आए हैं। इसी को देखते हुए अब ग्राहक पेमेंट से पहले खाताधारक का नाम देखकर यह कन्फर्म कर सकेंगे कि पैसा सही शख्स या संस्था के अकाउंट में जा रहे हैं या नहीं।

Also read: Vivo के नए वायरलेस ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

क्या व्यापारियों पर पड़ेगा इसका असर?

बताया जा रहा है कि इस नए नियम का असर कारोबारियों और दुकानदारों पर पड़ सकता है। कुछ कमर्शियल प्रतिष्ठानों का नाम और उनके बैंक अकाउंट का नाम अलग-अलग है। ऐसे में अब QR कोड स्कैन करने पर अगर ग्राहक को दुकान के नाम की जगह किसी अन्य शख्स का नाम दिखाई देता है, तो वो पेमेंट करने में हिचकिचा सकता है।

इसलिए अब व्यापारियों को अपने बैंक अकाउंट और बिजनेस आइडेंटिटी के बीच तालमेल बनाना होगा ताकि ग्राहकों का भरोसा पहले की तरह बना रहे।

Also read: भारत में boAt की दो नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ कीमत बेहद कम

ग्राहकों को सीधा लाभ

हालांकि इस बदलाव से ग्राहकों को सीधा फायदा होगा क्योंकि अब पेमेंट करते टाइम कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा। साथ ही गलत अकाउंट में पैसा भेजने की भी संभावना कम हो जाएगी और फर्जी QR कोड के जरिए होने वाले फ्रॉड पर भी काफी हद तक रोक लगेगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BSNL यूजर्स की हुई मौज! आ गया 30 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान; मिलेंगे ये ऑफर

BSNL अपने किफायती प्लान्स की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है। ऐसे में अगर आप भी कोई ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जो कम कीमत में भरपूर डेटा और लंबी वैलिडिटी दे, तो BSNL का ₹225 की कीमत वाला शानदार प्रीपेड प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Vivo के इस 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट! 7,200 mAh बैटरी और हाई क्वालिटी फीचर्स

अगर आप भी सस्ते 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो Vivo T5x 5G आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। यह फोन अभी Flipkart पर 21% के फ्लैट डिस्काउंट के बाद सिर्फ ₹22,999 में मिल रहा है।

iPhone 18 Pro की फीचर्स डिटेल हुई Leak, जानें इसमें क्या-क्या होगा खास

Apple लवर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर कई लीक सामने आ रहे हैं। नई लीक्स के मुताबिक Apple इस बार अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स में बड़े अपग्रेड देने की तैयारी कर रहा है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast