Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी के मुरादाबाद में कैमरे के सामने की आत्महत्या, पिता की बंदूक से युवक ने खुद को मारी गोली

यूपी के मुरादाबाद में कैमरे के सामने की आत्महत्या, पिता की बंदूक से युवक ने खुद को मारी गोली

UP NEWS:  उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। लाइव आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव चक फाजलपुर के 23 वर्षीय फरहत अली ने मौत से पहले अपने ही मोबाइल से वीडियो बनाया। वीडियो बनाते हुए ही खुद को गोली मारी। 7 मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय फरहत अली डिप्रेशन में चल रहा था काफी दिन से परिवार से बहकी बहकी बातें कर रहा था लेकिन अचानक अपने ही घर की लाइसेंस की बंदूक से अपने आप को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच जुट गई। परिजनों का कहना है कि काफी समय से मृतक बहकी बहकी बातें कर रहा था लेकिन बजह नहीं बता पा रहा था अचानक अपने घर की लाइसेंस की बंदूक से उसने आपको अपने आप को मौत के घाट उतार लिया मौके पर पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस

फौरैंसिक टीम और पुलिस के माध्यम से बॉडी को पंचनामभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी देहात कुंवर आकाश का कहना है कि परिवार की तरफ से किसी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमार कराया जा रहा है। बाकी कार्रवाई प्रचलित है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के नरेंद्र यादव ने रचा इतिहास, माइनस 20 डिग्री तापमान में फतह किया पिको डी ओरिजाबा

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी निवासी युवा पर्वतारोही और सेवन समिट्स विजेता नरेंद्र सिंह यादव ने एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने मेक्सिको स्थित उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची ज्वालामुखीय चोटी पिको डी ओरिजाबा (5,636 मीटर) पर सफलतापूर्वक आरोहण कर भारत का तिरंगा फहराया।

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे जस्टिस शील नागू के सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने के बाद केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत यह नियुक्ति की है।

समय से पहले हो सकता है उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव! भाजपा तैयारी में जुटी; सपा के भी कान हुए खड़े

Uttar Pradesh Election:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में होने है लेकिन, अब चर्चा है कि चुनाव तय समय से पहले कराए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग को इस बात की खबर दी गई है कि फरवरी मार्च में देश भर में जनगणना का काम तेजी से किया जाना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast