Search KhabarFast

Press ESC to close

BSNL यूजर्स की हुई मौज! आ गया 30 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान; मिलेंगे ये ऑफर

BSNL यूजर्स की हुई मौज! आ गया 30 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान; मिलेंगे ये ऑफर

BSNL अपने किफायती प्लान्स की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है। ऐसे में अगर आप भी कोई ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जो कम कीमत में भरपूर डेटा और लंबी वैलिडिटी दे, तो BSNL का ₹225 की कीमत वाला शानदार प्रीपेड प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान के साथ कंपनी काफी कुछ ऑफर कर रही है।

जानें ₹225 वाले प्लान के फायदे

BSNL का ₹225 वाला प्रीपेड प्लान ग्राहकों को कई बेनिफिट्स ऑफर करता जिसमें सबसे पहले, तो इस प्लान में आपको हर दिन 2.5 GB हाई-स्पीड डेटा मिल जाता है। इसका मतलब है कि पूरे महीने में आपको कुल 75 GB डेटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है, जिससे आप बिना किसी चिंता के अलग-अलग नेटवर्क पर लगातार कॉल कर सकते हैं।

Also read: Vivo के नए वायरलेस ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं इस प्लान में SMS करने की सुविधा भी मिल रही है, जिससे आप हर दिन 100 SMS भेज सकते हैं। इसलिए, यह प्लान उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है जो कॉलिंग और डेटा सर्विस के साथ-साथ मैसेजिंग सर्विस का भी रेगुलर इस्तेमाल करते हैं।

मिल रही 30 दिनों की लंबी वैलिडिटी भी

इतना किफायती प्लान होने के बावजूद ये आपको पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है जो इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। कई टेलीकॉम कंपनियां इतनी कम कीमत पर तो 28 दिनों की या उससे भी कम वैलिडिटी देती हैं, जबकि BSNL यह प्लान पूरे 30 दिनों के लिए दे रहा है। यानी इस प्लान में यूजर्स को हर महीने बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Also read: Apple लवर्स के लिए खुशखबरी! iPhone 15 की कीमत में भारी गिरावट

अगर आप रोजाना वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन क्लास या घर से काम करने जैसी एक्टिविटीज करते हैं और आपको काफी ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, तो यह प्लान आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Vivo के इस 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट! 7,200 mAh बैटरी और हाई क्वालिटी फीचर्स

अगर आप भी सस्ते 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो Vivo T5x 5G आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। यह फोन अभी Flipkart पर 21% के फ्लैट डिस्काउंट के बाद सिर्फ ₹22,999 में मिल रहा है।

iPhone 18 Pro की फीचर्स डिटेल हुई Leak, जानें इसमें क्या-क्या होगा खास

Apple लवर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर कई लीक सामने आ रहे हैं। नई लीक्स के मुताबिक Apple इस बार अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स में बड़े अपग्रेड देने की तैयारी कर रहा है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast