Search KhabarFast

Press ESC to close

LPG Cylinder: एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े रेट

LPG Cylinder: एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े रेट

LPG Cylinder Price: सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 53.50 रुपये तक की वृद्धि की गई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये पहुंच गई है। मुंबई में यह सिलेंडर अब 3,067.50 रुपये का मिलेगा, जबकि चेन्नई में इसकी नई कीमत 3,283 रुपये निर्धारित की गई है।

उद्योग सूत्रों के मुताबिक 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर, जिसे आमतौर पर ‘छोटू सिलेंडर’ कहा जाता है, की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत अब 821.50 रुपये हो गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ सकता है। 19 किलो वाले सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने से बाहर खाने-पीने की लागत भी बढ़ सकती है।

गौरतलब है कि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार सातवीं बार वृद्धि की गई है। इसे आम बोलचाल में ‘हलवाई सिलेंडर’ भी कहा जाता है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब सरकार देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता होने की बात कह रही है।

उद्योग से जुड़े सूत्रों का दावा है कि मौजूदा कीमतों के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों को प्रत्येक कमर्शियल सिलेंडर पर लगभग 700 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि इस संबंध में कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

JEE Advanced 2026 में दिल्ली जोन का जलवा, शुभम कुमार ने हासिल की AIR-1, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित हो चुके हैं और इस बार दिल्ली जोन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया, जबकि कबीर छिल्लर दूसरे स्थान पर रहे। लाखों छात्रों के बीच हुई इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में टॉपर्स ने अपनी मेहनत और लगन से नया मुकाम हासिल किया।

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, मंत्रिमंडल में 35 चेहरों को किया गया शामिल

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन होने के बाद पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली बंगाल सरकार में 35 मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने एक जून को सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast