UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास एक तालाब में कार डूब गई, जिसके अंदर से तीन लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान राकेश चौरसिया, सतीश और रामेंद्र के रूप में हुई है। सोमवार देर रात क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया।
बहराइच से लौटते समय हुए थे लापता
जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग बहराइच से लौट रहे थे। इसी दौरान वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। सोमवार को CCTV फुटेज में कार दिखाई देने के बाद पुलिस ने खोजबीन तेज कर दी। तलाश के दौरान पंचपीर गांव के पास तालाब में कार मिली। देर रात क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया, तो उसके अंदर तीनों के शव बरामद हुए।
हादसे की वजह का पता लगा रही पुलिस
तीनों की मौत के बाद परिजनों में शोक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार किन परिस्थितियों में तालाब में डूबी।