Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के हांसी में यूरिया खाद के गोदाम पर CIA की रेड, 600 भरे सरकारी कट्टे और 650 सफेद कट्टे बरामद

Haryana News: हरियाणा के हांसी में यूरिया खाद के गोदाम पर CIA की रेड, 600 भरे सरकारी कट्टे और 650 सफेद कट्टे बरामद

Haryana News: हरियाणा के हांसी में गांव रामपुरा रोड स्थित यूरिया खाद के एक गोदाम पर CIA वन और कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान गोदाम से करीब 600 भरे हुए सरकारी यूरिया खाद के कट्टे, लगभग 1300 खाली सरकारी कट्टे और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए यूरिया खाद से भरे करीब 650 सफेद कट्टे बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है, जिसने खुद को गोदाम का केयरटेकर बताया है।

छापेमारी के दौरान गोदाम में पीले रंग के करीब 600 सरकारी कट्टे खाद से भरे मिले। इसके अलावा लगभग 1300 खाली सरकारी कट्टे भी बरामद किए गए। मौके पर करीब 650 सफेद कट्टों में यूरिया खाद भरी हुई मिली। इन सफेद कट्टों पर 'टेक्निकल ग्रेड यूरिया' और 'परपज यूज फॉर इंडस्ट्रियल ओनली' लिखा हुआ था। बरामदगी के बाद सरकारी यूरिया खाद को निजी कट्टों में भरकर औद्योगिक इस्तेमाल के लिए बेचने की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि सरकारी दरों पर यूरिया खाद खरीदकर उसे सरकारी कट्टों से निकालकर सफेद कट्टों में भरा जा रहा था और फिर निजी फैक्ट्रियों में बेचने की तैयारी थी। हालांकि, इस मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। CIA और कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गोदाम के संचालन के लिए कोई लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन या अथॉरिटी लेटर नहीं मिला। अधिकारियों ने यह भी बताया कि कृषि विभाग के रिकॉर्ड में इस गोदाम का उल्लेख नहीं है।

पुलिस और कृषि विभाग की जांच जारी

रेड के दौरान CIA हांसी की टीम के साथ कृषि विभाग के एसडीओ भी मौजूद रहे। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि खाद कहां से लाई गई थी और क्या सरकारी यूरिया को औद्योगिक इस्तेमाल के लिए बेचने में नियमों का उल्लंघन किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: 'रामनगरी को वापस मिली उसकी शान...', 10वें दीपोत्सव से पहले CM योगी ने बताया कैसे बदल रही अयोध्या की तस्वीर

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार को 2017 से अयोध्या में हुए बदलाव पर बात की। उन्होंने कहा कि 10वें दीपोत्सव से पहले शहर अपनी पुरानी शान वापस पा रहा है। इस दीपोत्सव में लाखों मिट्टी के दीये, रामायण के प्रसंगों वाली झांकियां, बड़े जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या, जिसे सप्त पुरियों या सात पवित्र शहरों में से एक माना जाता है, धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक शान के साथ त्योहार मनाने की तैयारी कर रहा है।

UP News: यूपी के सीतापुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में कार डूबने से 3 की मौत; जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास एक तालाब में कार डूब गई, जिसके अंदर से तीन लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान राकेश चौरसिया, सतीश और रामेंद्र के रूप में हुई है। सोमवार देर रात क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast