UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क हो गया। जहां एक मजदरों से भरा एक वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पांच लोगों को दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलती पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा पीलीभीत के थाना दियोरिया कला क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा और सुजनी पंचोली से रोहतक मजदूरी करने जा रहे 12 ग्रामीणों की यात्रा उस समय मातम में बदल गई, जब रास्ते में उनका वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ड्राइवर समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक, बढ़ेपुरा गांव के 11 लोग और सुजनी पंचोली गांव का रहने वाला ड्राइवर मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद आसिफ समेत कुल 12 लोग बुधवार रात पीलीभीत से केरली मजदूरी करने के लिए रवाना हुए थे। लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में हुए भीषण हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में बढ़ेपुरा गांव निवासी सुनील उर्फ छोटे पुत्र खुशियाली राम, रामनरेश पुत्र रामचंद्र, अग्रवाल वर्मा पुत्र मैकूलाल, नेमाराम पुत्र दुर्गा प्रसाद तथा सुजनी पंचोली निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद आसिफ की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पीलीभीत प्रशासन सक्रिय हुआ। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव पुलिस बल के साथ मृतकों के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। अधिकारियों ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। डीएम ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है।
वहीं, हादसे में घायल अन्य लोगों का उपचार जारी है। पांच लोगों की मौत की खबर से बढ़ेपुरा और सुजनी पंचोली गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
किसान नेता भी पहुंचे मृतकों के घर
दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर किसान नेता देव स्वरूप पटेल भी मृतकों के परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया और इस कठिन समय में परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।