Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 29 IPS समेत 30 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे पूरी लिस्ट

Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 29 IPS समेत 30 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे पूरी लिस्ट

Haryana Police Transfer: हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें 29 IPS और एक HPS अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है। करनाल, भिवानी, पानीपत, नारनौल और पलवल समेत कई जिलों में नए एसपी की नियुक्ति की गई है।

तबादला आदेश के तहत करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणियां का भी तबादला किया गया है। उन्हें अब SP STF की जिम्मेदारी सौंपी गई है। STF में दो IPS अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। IPS सुमित कुमार को भी SP STF नियुक्त किया गया है।

वहीं, IPS कर्ण गोयल को करनाल का नया एसपी बनाया गया है। IPS दीप्ति गर्ग को पानीपत और IPS मेधा भूषण को पलवल की पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा IPS मयंक मिश्रा को भिवानी और IPS प्रबीना पी को नारनौल का एसपी नियुक्त किया गया है।

पुलिस प्रशासन में इस बड़े फेरबदल के साथ सरकार ने जिलों की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अधिकारियों की नई तैनाती के बाद संबंधित जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी।

संदीप खिरवार की CRPF में पदोन्नति

इसके अलावा IPS संदीप खिरवार को CRPF में पदोन्नति मिली है। उन्हें एडीजी से स्पेशल डायरेक्टर जनरल, CRPF के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बेसहारा और दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार का बड़ा कदम, मोबाइल थेरेपी वैन को मंजूरी

Haryana News: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाएं ताकि दिव्यांग बच्चों को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाकर उनके अभिभावकों को भी चिंतामुक्त किया जा सके।

यूपी के पीलीभीत में पसरा मातम, मजदूरी करने निकले 5 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कई घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क हो गया। जहां एक मजदरों से भरा एक वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पांच लोगों को दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलती पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast