Today Gold Silver Price 04 September 2026: आज यानी 4 सितंबर को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच सुबह के समय देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। पिछले दिनों जारी गिरावट पर फिलहाल ब्रेक लग गया है और 24 व 22 कैरेट गोल्ड के दाम बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि मुंबई में यह 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 4,443.93 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी बीच गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान जताया है कि इस साल के अंत तक सोने का भाव 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
4 सितंबर की सुबह चांदी की कीमत बढ़कर 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 65.77 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 3 सितंबर को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने के भाव में करीब 3,400 रुपये और चांदी की कीमत में 5,000 रुपये तक का उछाल दर्ज किया गया था। विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दाम सिर्फ स्थानीय परिस्थितियों से ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार के रुख, अंतरराष्ट्रीय कीमतों और अन्य आर्थिक कारकों से भी प्रभावित होते हैं।
चलिए जानते हैं देश के प्रमख शहरों में सोने-चांदी का हाल
दिल्ली
24K सोना – ₹1,55,510 प्रति 10 ग्राम
22K सोना – ₹1,42,560 प्रति 10 ग्राम
18K सोना – ₹1,16,738 प्रति 10 ग्राम
चांदी – ₹250100 प्रति किलोग्राम
मुबंई
24K सोना – ₹1,55,360 प्रति 10 ग्राम
22K सोना – ₹1,42,410 प्रति 10 ग्राम
18K सोना – ₹1,16,565 प्रति 10 ग्राम
चांदी – ₹250100 प्रति किलोग्राम
कोलकाता
24K सोना – ₹1,55,360 प्रति 10 ग्राम
22K सोना – ₹1,42,410 प्रति 10 ग्राम
18K सोना – ₹1,16,783 प्रति 10 ग्राम
चांदी – ₹250100 प्रति किलोग्राम
चेन्नई
24K सोना – ₹1,55,360 प्रति 10 ग्राम
22K सोना – ₹1,42,410 प्रति 10 ग्राम
18K सोना – ₹1,17,277 प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,55,100 प्रति किलोग्राम