Bollywood News:'बिग बॉस 13' के पूर्व प्रतियोगी आसिम रियाज एक बार फिर साथी प्रतियोगी के साथ जुबानी जंग में उलझ गए हैं, और इस बार उनका सामना अभिनेता विशाल आदित्य सिंह से हो रहा है। दोनों ने सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणियां की हैं। विशाल आदित्य सिंह ने आसिम को तब करारा जवाब दिया जब मॉडल से रैपर बने आसिम ने अभिनेत्री मधुरिमा तुली के साथ उनके पुराने रिश्ते और 'बिग बॉस 13' में हुए उनके कुख्यात "तंबू" वाले वाकये को लेकर उन पर परोक्ष रूप से तंज कसा था।
विशाल ने जल्द ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट की माध्यम से जवाब दिया। आसिम की बिग बॉस पहचान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने लिखा, "पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी बस यही है आपकी पहचान और यहीं रह जाएंगे आप। तो आसिम भाई कृपया शांत रहें और बोलो 'जय श्री राम'।" वह यहीं नहीं रुके और संगीत और फिटनेस का भी जिक्र करते हुए असीम की मानसिक स्थिति पर एक और कटाक्ष किया। विशाल ने लिखा, "'मनोचिकित्सक' का नंबर याद से भेजो। मैं तुझे सुरेश वाडकर म्यूजिक स्कूल का नंबर भेजता हूं और एक जिम का कूपन भी उसके साथ।
अपनी प्रतिक्रिया जारी रखते हुए, विशाल ने कहा, "भाई (इंजेक्शन) इसे सिर्फ बॉडी बनाती है। 'दिमाग' के लिए भी कुछ देखो।" अभिनेता ने एक रैपर के रूप में असीम के काम पर भी कटाक्ष करते हुए लिखा, “कला (रैप) = 0 प्रतिशत, बकवास का टैलेंट = 100 प्रतिशत। बता दें कि विशाल और आसिम दोनों बिग बॉस 13 का हिस्सा थे, जहां उन्हें एक समय करीबी रिश्ता साझा करते देखा गया था। विशाल की दोस्ती आसिम की पूर्व गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना से भी है।