Search KhabarFast

Press ESC to close

UPPSC Interview: इस दिन से शुरू है यूपी पीसीएस इंटरव्यू, SDM-DSP बनने की ऐसे कर लें तैयारी

UPPSC Interview: इस दिन से शुरू है यूपी पीसीएस इंटरव्यू, SDM-DSP बनने की ऐसे कर लें तैयारी

UPPSC Interview: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) ने साल 2024 की पीसीएस मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार इंटरव्यू 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगे। ये चरण UPPCS भर्ती प्रक्रिया का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। जो अभ्यर्थी इंटरव्यू पास कर लेते हैं, उनके लिए एसडीएम या डीएसपी जैसे प्रतिष्ठित पदों का रास्ता खुल जाता है।

आयोग ने इंटरव्यू कॉल लेटर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें और अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर लें। बिना कॉल लेटर के प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय रहते इसे निकाल लेना जरूरी है।

दो शिफ्ट में इंटरव्यू

इंटरव्यू प्रयागराज स्थित आयोग के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू दो शिफ्ट में होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे तय समय से पहले पहुंचें।

क्या कहते है विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों का कहना है कि इंटरव्यू में सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देखा जाता, बल्कि उम्मीदवार की सोच, व्यवहार, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को परखा जाता है। आपने आवेदन पत्र में जो जानकारी दी है, बोर्ड उसी से सवाल शुरू करता है। इसलिए अपने शहर, शैक्षणिक पृष्ठभूमि और हॉबी के बारे में पूरी और सही जानकारी रखें।

करेंट अफेयर्स खास ध्यान दें

करेंट अफेयर्स पर भी खास ध्यान देना जरूरी है। खासकर पिछले एक हफ्ते की बड़ी खबरें और उत्तर प्रदेश सरकार की नई योजनाओं के बारे में अच्छी तैयारी रखें। राज्य से जुड़े मुद्दों पर आपकी समझ को परखा जा सकता है। ड्रेस कोड का भी ध्यान रखें, इंटरव्यू में फॉर्मल और सादा कपड़े पहनें। साफ-सुथरा और सलीकेदार पहनावा आपके आत्मविश्वास को दिखाता है। अगर किसी सवाल का जवाब नहीं पता हो तो विनम्रता से ‘सॉरी’ कहें। गलत जवाब देने या बोर्ड को भ्रमित करने की कोशिश न करें। सही तैयारी और शांत मन के साथ इंटरव्यू में जाएं, सफलता जरूर मिलेगी।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

महिला आरक्षण बिल गिरने पर सियासी टकराव तेज, राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का जोरदार विरोध

Women Reservation Bill Controversy: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के एक दिन बाद राजधानी दिल्ली में राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला भी जलाया और विपक्ष पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें