Search KhabarFast

Press ESC to close

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Tarique Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश के चुनावी नतीजों में बीएनपी को बंपर बहुमत मिला है। ऐसे में अब बांग्लादेश में बीएनपी की अगुवाई वाली नई सरकार बनने वाली है। बताया जा रहा है कि बीएनपी के प्रमुख नेता तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के नए रूप में शपथ लेंगे। हालांकि, भारत की ओर से तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी शामिल नहीं होंगे।  

सूत्रों के मुताबिक उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 

भारत से रिश्ते होंगे अच्छे

बता दें कि बांग्लादेश की सत्ता से शेख हसीना के बेदखल होने के बाद भारत से रिश्ते बिगड़ गए हैं। शेख हसीना भारत भाग गई थी और ढाका ने बार-बार नई दिल्ली से उन्हें सौंपने का अनुरोध किया था। हाल ही में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिन्दुओं को निशाना बनाया गया। जिसके बाद भारत-बांग्लादेश के संबंधों में खटास बढ़ गई है। तारिक रहमान के प्रमुख सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा कि हमारी सरकार भारत से रिश्ते को सुधारने का प्रयास करेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि रिश्ते सुधारने की जिम्मेदारी भारत पर है। 

बीएनपी को मिला बहुमत

दरअसल, बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए 12 फरवरी को मतदान हुआ, जिसमें बीएनपी ने 300 में से 200 से ज्यादा सीटें हासिल की। दो दशकों से अधिक समय के बाद बीएनपी ने सत्ता में वापसी की है, जिन पर मुख्य रूप से शेख हसीना की अवामी लीग ने सत्ता पर राज किया है। बांग्लादेश चुनाव आयोग के अनुसार, बीएनपी ने 209 सीटें जीतीं, जबकि जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें अपने नाम की है। अवामी लीग, जिसे मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार ने चुनाव लड़ने से रोक दिया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 हजार रुपये तक कमाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिल सकता है सालाना बोनस

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी दो अधिसूचनाओं के बाद कर्मचारियों के लिए बोनस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। नए नियमों के तहत हर महीने 21,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारी तय शर्तें पूरी करने पर अपने नियोक्ता से वैधानिक बोनस पाने के हकदार हो सकते हैं।

PM मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का किया उद्घाटन, बोले- भारत की 7.8% विकास दर से दुनिया में बढ़ा भरोसा

PM Modi Addresses Global Fintech Fest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एग्ज़िबिटर्स और देश-विदेश से पहुंचे डेलीगेट्स से बातचीत की और भारत के तेजी से बढ़ते

फिर दुनिया देखेगी भारत-रूस की दोस्ती, पीएम मोदी-पुतिन के बीच कई मुद्दों पर होगी चर्चा

India-Russia Relation: भारत में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स समिट का आयोजन होने जा रहे हैं। जिसके लिए दुनियाभर के नेताओं का जमवाड़ा दिल्ली में लगने जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत आ रहा हैं। उनकी पीएम मोदी से मुलाकात होनी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast