परमाणु समझौते के लिए तैयार हो गया ईरान! डोनाल्ड ट्रंप को मिला बड़ा ऑफर

परमाणु समझौते के लिए तैयार हो गया ईरान! डोनाल्ड ट्रंप को मिला बड़ा ऑफर

America-Iran Atomic Row:लंबे अरसे से अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु हथियार को लेकर रस्साकशी देखने को मिल रही है। अब जो खबर आ रही है वह दोनों देश के बीच बिगड़े स्थिति को शांत करने वाली है। ईरान का कहना है कि वह अमेरिका के साथ समझौता करने की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार है लेकिन शर्त रख दी है।

ईरान का कहना कि समझौता तभी करेंगे जब अमेरिका प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार हो जाए। ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद-तख्त-रवांची ने कहा कि समझौता करने की इच्छा साबित करने की जिम्मेदारी अमेरिका की है। उन्होंने कहा कि अगर वे ईमानदार हैं, तो मुझे यकीन है हम समझौते के लिए आगे बढ़ेंगे।

ईरान का क्या है रुख

बता दें कि परमाणु हथियार दोनों देशों के बीच विवादस्पद मुद्दा बना हुआ है। वॉशिंगटन ने पहले ईरान से परमाणु संवर्धन पूरी तरह रोकने को कहा था। इस पर तख्त रवांची ने कहा कि शून्य संवर्धन अब कोई मुद्दा नहीं है और ईरान के नजरिए से यह अब चर्चा का विषय नहीं है। यह ट्रंप के हालिया बयान के विपरीत है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम किसी भी प्रकार का संवर्धन नहीं चाहते हैं। दूसरी तरफ ईरान परमाणु अप्रसार संधि के तहत अपने अधिकारों के उल्लंघन के रूप में पूर्ण रोक को देखता है। तेहरान ने यह भी साफ किया कि उसका बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम वार्ता का हिस्सा नहीं होगा।

ओमान दौर की वर्ता शुरू

अमेरिका और ईरान ने फरवरी की शुरुआत में ओमान में अप्रत्यक्ष वार्ता शुरू की थी। तख्त-रवांची ने पुष्टी करते हुए कहा कि दूसरा दौरे की वार्ता जिनेवा में होगा। उन्होंने कहा कि शुरुआती बातचीत सकारात्मक दिशा में थी लेकिन, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। ट्रंप ने भी ओमान वार्ता को सकारात्मक बताया है। तेहरान ने अपने 60 फीसदी संवर्धित यूरेनियम भंडार को कम करने के प्रस्ताव को लचीलेपन के प्रमाण के रूप में पेश किया है। इस स्तर पर संवर्धित हथियार-ग्रेड के करीब है।

Leave a comment