Search KhabarFast

Press ESC to close

पटना के मेडिकल छात्र ने हॉस्टल के बाथरूम में किया सुसाइड, दुर्गापुर में करता था पढ़ाई

पटना के मेडिकल छात्र ने हॉस्टल के बाथरूम में किया सुसाइड, दुर्गापुर में करता था पढ़ाई

Student Commit Sucide:पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्र की लाश बरामद हुई। जिसके बाद पूरे कैंपस में सनसनी फैल गई। छात्र का शव अस्पताल के हॉस्टल में फंदे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्र की पहचान 22 वर्षीय लावण्य प्रताप के रूप में हुई है। वह बिहार के पटना का रहने वाला था और निजी मेडिकॉल में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। शनिवार यानी 14 फरवरी को उस बाथरूम में फंटे से लटका देखा गया, जसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बरामद करके इमरजेंसी वार्ड में ले गई जहां, उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

जांच में क्या खुलासा हुआ

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि मानसिक अवसाद से गुजर रहा था। बताया जारहा है कि वब एक सेमेस्टर की परिक्षा को पास नहीं कर पाया था। जिसकी वजह से वह तनाव में था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे कोई अन्य कारण थे या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार परिवार को सूचना दे दी गई है और उनके दुर्गापुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण सामने आएगा। फिलहला छात्र के दोस्त और करीबियों से पूछताछ की जा रही है।

2025 में भी हुई घटना

आपको बता दें कि वर्ष 2025 में इसी निजी मेडिकल कॉलेज की एक छात्र के साथ कॉलेज के पास जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। उस मामले में एक सहपाठी समेत कुछ स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया था और मामला वर्तमान में दुर्गापुर अदालत में विचाराधीन है। उस वक्त उस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था। जिसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने भी एक्शन लेने का आदेश दिया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Egg Price:प्याज और चीन के बाद महंगा हुआ अंडा, मंहगाई के मोर्चे पर आम आदमी को लगी एक और चोट!

Egg Price: बढ़ती महंगाई ने लोगों की जेब ढ़िली कर दी है। प्याज और चीनी के बाद अंडे के भाव बढ़ गए हैं। पिछले साल की तुलना में अंडों की कीमत 35-40 फीसदी बढ़ी है। नेशनल एग-ऑर्डिनेशन के अनुसार पोल्ट्री फार्म से निकलने वाले एक अंडे की कीमत 7 रुपए तक पहुंच गई है।

दिल्ली लक्ष्मी योजना...महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये, CM रेखा गुप्ता ने बताई बड़ी जानकारी

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

FSSAI Inspection: दिल्ली के एयरोसिटी के होटलों की रसोई में मिली गंदगी, 87 किलो एक्सपायरी मिठाइयां नष्ट

दिल्ली के एयरोसिटी इलाके में खाद्य सुरक्षा को लेकर किए गए निरीक्षण में कई चौंकाने वाली कमियां सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की टीम ने एयरोसिटी के दो प्रमुख होटलों की रसोई का निरीक्षण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast