Search KhabarFast

Press ESC to close

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ की आंधी के आगे नहीं टिकी ‘छावा’-‘पुष्पा’, बनी नई रिकॉर्ड होल्डर पहली भारतीय फिल्म

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ की आंधी के आगे नहीं टिकी ‘छावा’-‘पुष्पा’, बनी नई रिकॉर्ड होल्डर पहली भारतीय फिल्म

Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई थ्रिलर ने न केवल 'छावा' और 'पुष्पा 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि कई रिकॉर्ड्स तोड़कर खुद को हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में शुमार कर लिया है। फिल्म ने दुनिया भर में 1300करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जिसमें भारत में 800करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन शामिल है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

धुरंधर ने चोड़े कई सारे रिकॉर्ड्स

फिल्म 'धुरंधर' ने बुकमायशो पर 59दिनों तक ट्रेंडिंग रहकर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने 58दिनों का रिकॉर्ड बनाया था। 'पुष्पा 2' और 'जवान' जैसे बड़े नाम भी पीछे छूट गए। फिल्म ने भारत में 13-15मिलियन (1.3-1.5करोड़) टिकट बेचे, जो हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ फिल्म ने 'एनिमल', 'जवान', 'स्त्री 2' और 'छावा' जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ा। यह पहली सिंगल-लैंग्वेज हिंदी फिल्म है, जिसने 1000करोड़ का घरेलू ग्रॉस पार किया।

इसके अलावा रणवीर सिंह की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस और लगभग 830-836करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसने 'पुष्पा 2' (हिंदी वर्जन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह पहली हिंदी फिल्म है जिसने 800करोड़ का आंकड़ा पार किया। साथ ही, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300करोड़ से ज्यादा कमाए, जिसमें ओवरसीज में 290-300करोड़ का योगदान है। यह 2025की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।

फिल्म 'धुरंधर' की स्टार कास्ट का कमाल

बता दें, 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही वर्ड ऑफ माउथ से मजबूत रही। रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस, आदित्य धर की डायरेक्शन, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार कास्ट ने दर्शकों को थिएटर्स में खींचा। मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस जैसे पर्वों ने भी कलेक्शन में बूस्ट दिया। फिल्म अब OTT पर नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, लेकिन थिएटर्स में अभी भी अच्छा बिजनेस कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आमिर खान को कथित धमकी से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट की जांच शुरू

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरी पोस्ट और ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जारी की गई है।

फिल्म ‘3 Idiots’ और सोनम वांगचुक के कनेक्शन पर आमिर खान ने दूर कर दिया कंफ्यूजन; बोले - हमें तो पता भी नहीं...

Aamir Khan on Sonam Wangchuk and Film 3 Idiots: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साल 2009 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी। हालांकि, उन्होंने वांगचुक की चल रही भूख हड़ताल पर बात करते हुए चिंता भी व्यक्त की है।

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

Kunika Sadanand: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें ट्रोलर्स को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाना है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast