Search KhabarFast

Press ESC to close

GTA-6 का पहले दिन ही धमाका, ₹35,126 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, भारत में इतनी है कीमत

GTA-6 का पहले दिन ही धमाका, ₹35,126 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, भारत में इतनी है कीमत

GTA 6 Price in India: दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-6' यानी GTA-6 ने लॉन्च होते ही इतिहास रच दिया है। गेम ने पहले ही दिन रिटेल बिक्री से 3.79 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब 35,126 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही GTA-6 ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह जानकारी रॉकस्टार गेम्स की पैरेंट कंपनी टेक-टू इंटरएक्टिव ने दी है।

क्रिटिक्स से मिली जबरदस्त रेटिंग

कंपनी के मुताबिक GTA-6 को मेटाक्रिटिक पर 100 में से 99 पॉइंट्स मिले हैं। मेटाक्रिटिक एक ऐसी वेबसाइट है, जो बड़े क्रिटिक्स के रिव्यू को मिलाकर स्कोर देती है। गेम को क्रिटिक्स से जबरदस्त तारीफ मिली है। इतना ही नहीं, रिलीज से पहले ही इसकी 3.25 करोड़ कॉपी बिक चुकी थीं, जो सभी प्लेटफॉर्म पर एक नया रिकॉर्ड है।रॉकस्टार गेम्स के प्रेसिडेंट और फाउंडर सैम हाउसर ने कहा, "दुनियाभर में गेम खेलने वालों से मिली प्रतिक्रिया से हम बहुत खुश हैं और इस पल को उनके साथ शेयर करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

"13 साल के इंतजार के बाद हुआ लॉन्च

GTA-6 प्लेस्टेशन स्टोर, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर, रॉकस्टार गेम्स स्टोर और दुनियाभर के रिटेलर्स और ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। रॉकस्टार गेम्स ने इस बहुप्रतीक्षित गेम को गुरुवार को लॉन्च किया, जिसके साथ ही फैन्स का 13 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया।

Also read: Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार...फिर भी सांस लेना मुश्किल, AQI 236 पर पहुंचा; चांदनी चौक सबसे प्रदूषित

भारत में क्या है कीमत?

GTA-6 को लेकर फैन्स में इतना क्रेज था कि लोग इसे खेलने के लिए अपने वर्क शेड्यूल बदल रहे थे और मीटिंग्स से दूरी बना रहे थे। भारत में दोनों कंसोल स्टोर पर गेम के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 5999 रुपये और अल्टीमेट वर्जन की कीमत 7499 रुपये रखी गई है।GTA-5 ने बनाया था बड़ा रिकॉर्डबता दें, साल 2013 में लॉन्च हुए 'GTA-5' ने अपने पहले 3 दिनों में 1 बिलियन डॉलर की रिटेल बिक्री दर्ज की थी। टेक-टू इंटरएक्टिव के मुताबिक, यह गेम अब तक के सबसे ज्यादा बिकने वाले वीडियो गेम्स में से एक बन गया है। इस फ्रैंचाइजी की दुनियाभर में बिकी 470 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स में से 230 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स सिर्फ GTA-5 की थीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: अब उत्तर प्रदेश में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, सेमीकंडक्टर चिप फैक्ट्री को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सेमीकंडक्टर और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में उत्तर प्रदेश की बढ़ती भूमिका पर ज़ोर देते हुए कहा कि राज्य में एक सेमीकंडक्टर चिप बनाने की फैक्ट्री बनाई जा रही है और ब्रह्मोस मिसाइलें, जिनका इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किया गया था, भी वहीं बनाई जा रही हैं। लखनऊ में एक इवेंट को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सेमीकंडक्टर और डिफेंस इक्विपमेंट सहित मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तरक्की कर रहा है।

Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार...फिर भी सांस लेना मुश्किल, AQI 236 पर पहुंचा; चांदनी चौक सबसे प्रदूषित

Delhi AQI: दिल्ली में जहरीली हवा से थोड़ी राहत-सी मिल गई है। लेकिन अभी भी स्थिति सामान्य नहीं मानी जा सकती। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 265 से घटकर 236 हो गया है, फिर भी राजधानी रविवार सुबह 7 बजे भी 'खराब' ज़ोन में ही है। शहर ने बीती शाम 4 बजे CPCB बुलेटिन में 59 में से 56 स्टेशनों के 24 घंटे के एवरेज के आधार पर 265 का AQI दर्ज किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast