UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। गोलीबारी में तीन लोगों के घायल हो गए, घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, नौबस्ता इलाके में आपसी विवाद के बाद फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। इस गोलीबारी में शिवाजी तिवारी, उनके भाई शंभू तिवारी और शिवा के बेटे सुयश तिवारी को दूसरे पक्ष ने गोली मार दी। जिसमें तीनों की मौत हो गई। फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के इलाके में अफरा-तफऱी का माहौल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, लखनऊ के सआदतगंज स्थित नौबस्ता इलाके में कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान ऋषभ शुक्ला ने कथित तौर पर अवैध पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग में शिवाजी तिवारी (62), शिवेन्द्र तिवारी (55) और सुयश तिवारी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।