28 October Ka Mausam: उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। इस समय दक्षिण भारत में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जिसका असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में बराबर देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, चक्रवात अर्नब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बहुत गंभीर साइक्लोनिक तूफान में बदल गया है, तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 28 अक्टूबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के पास से पार कर सकता है। ऐसे में चलिए जानते है कल 28 अक्टूबर 2026 बुधवार को मौसम कैसा रहेगा।
Also read: Cyclone Arnab:आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा चक्रवात 'अर्नब', ओडिशा में भी दिख रहा जबरदस्त असर; अगले 36 घंटों के लिए कई जिले में हाई अलर्ट
इन राज्यों में बारिश मचाएगी तबाही
मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चक्रवात 'अर्नब' के प्रभाव से दक्षिणी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। इस दौरान हवा की स्पीड 125-135 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का खतरा बना हुआ है। साथ ही बर्फबारी का दौर भी जारी है। हालांकि 30 अक्टूबर से बारिश की एक्टिविटी काफी कम होने की उम्मीद है।
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी दस्तक दे रही है। साथ ही, बारिश के आसार बव रहे है। IMD ने दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।