Search KhabarFast

Press ESC to close

केरल के विधायकों की बल्ले-बल्ले, बढ़ेगी 43 प्रतिशत सैलरी, IPAD भी देने का प्रस्ताव

केरल के विधायकों की बल्ले-बल्ले, बढ़ेगी 43 प्रतिशत सैलरी, IPAD भी देने का प्रस्ताव

Keral MLA Salary: केरल के विधायकों के अच्छे दिन आ गए हैं। राज्य में विधायकों की सैलरी 43 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया हैं। वहीं विधायकों की मौजूदा सैलरी और भत्ते 70 हजार रुपए हैं। जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपए करने की बात चल रही हैं। साथ ही विधायकों, मंत्रियों और उनके निजी स्टाफ के लिए 480 आईपैड खरीदने को लेकर टेंडर भी जारी किया गया है। वहीं अबतक प्रस्ताव पर अंतिम फैसला अभी आना बाकी हैं।

केरल के संसदीय कार्य मंत्री सनी जोसेफ ने विधानसभा में बताया

इस विषय पर केरल के संसदीय कार्य मंत्री सनी जोसेफ ने विधानसभा में बताया की विधायकों की सैलरी और भत्ते को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा की महंगाई के कारण विधायकों के दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी होने लगी हैं। पेट्रोल से लेकर और भी चीजों को लेकर खर्चे बढ़ने लगे हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए ये प्रस्ताव रखा गया हैं। वहीं आगे इस विषय पर मंत्री का कहना है कि, इस मुद्दे पर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) में चर्चा हुई है. विपक्ष के नेता पीके कुनहलिकुट्टी और दूसरे दलों के नेताओं के साथ भी बात चल रही हैं। इस मामले में अंतिम फैसला आना बाकी हैं।

Also read: 'टॉप लेवल से वोट चोरी हो...', 'वोट अधिकार जीने का अधिकार' जन सुनवाई में राहुल गांधी का बड़ा आरोप; CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा

विधयाकों के साथ-साथ मंत्रियों की भी बढ़ेगी सैलरी

केरल में विधायकों के साथ-साथ मंत्रियों की भी सैलरी बढ़ाने की बात चल रही हैं। मौजूदा समय में मंत्रियों को सैलरी और भत्तों के रूप में करीब एक लाख रुपये मिलते हैं। प्रस्ताव के मुताबिक, इसे बढ़ाकर करीब 1.25 लाख रुपए किया जा सकता हैं। बता दें की विधायकों और मंत्रियों की सैलरी बढ़ाने से जुड़ी सिफारिशें सीएन रामचंद्रन नायर समिति ने पहले ही दी थीं। उसकी रिपोर्ट पिछले तीन से चार साल से राज्य सरकार  के पास लंबित है। अब सरकार इस पर फैसला लेने पर विचार कर रही हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'टॉप लेवल से वोट चोरी हो...', 'वोट अधिकार जीने का अधिकार' जन सुनवाई में राहुल गांधी का बड़ा आरोप; CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार को एक बार फिर चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट 'टॉप लेवल से' चुराए जा रहे हैं और गरीब लोगों के नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं।

“राम ने यादव को मारा” विवादित नाम दर्ज होने पर संजय सिंह ने उठाए सवाल, CEO UP ने मांगी माफी

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया में विधान परिषद् चुनाव की मतदाता सूचि में एक विवादित नाम दर्ज होने से आपत्तिजनक स्तिथि पैदा हो गई। बता दें की इस मतदाता सूचि में “राम ने यादव को मारा” जैसा विवादित शब्द को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग से सवाल किए हैं। उंहोने चुनाव आयोग के निष्पक्षता और सॉफ्टवेयर को लेकर सवाल किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast